×

वीरता को सम्मान: महामहिम ने 6 को कीर्ति और 33 को शौर्य चक्र से नवाजा

सरकार की ओर से साझा की गई पुरस्कार विजेताओं की सूची के अनुसार, ‘सिख लाइट इन्फैंट्री’ के कर्नल मनप्रीत सिंह, राष्ट्रीय राइफल्स के दो अन्य सैन्य र्किमयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया।

By: Prafull tiwari

May 22, 202510:21 PM

view14

view0

वीरता को सम्मान: महामहिम ने 6 को कीर्ति और 33 को शौर्य चक्र से नवाजा

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को अदम्य साहस और असाधारण वीरता दिखाने के लिए गुरुवार को छह कीर्ति चक्र प्रदान किए, जिनमें से चार को मरणोपरांत दिए गए हैं। कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।

सरकार की ओर से साझा की गई पुरस्कार विजेताओं की सूची के अनुसार, ‘सिख लाइट इन्फैंट्री’ के कर्नल मनप्रीत सिंह, राष्ट्रीय राइफल्स के दो अन्य सैन्य र्किमयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के र्किमयों को 33 शौर्य चक्र भी प्रदान किए, जिनमें से सात को मरणोपरांत दिए गए हैं।

मराठा लाइट इन्फैंट्री, 56 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू और पंजाब रेजिमेंट, 22 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र दिया गया। बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, 63 राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन रवि कुमार; सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल मनप्रीत सिंह; आर्टिलरी रेजिमेंट, 28 राष्ट्रीय राइफल्स के नायक दिलवर खान; और जम्मू- कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट को मरणोपरांत भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति भवन ने बाद में अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। पोस्ट में कहा गया है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्क्वॉड्रन लीडर फ्लाइंग (पायलट) दीपक कुमार को शौर्य चक्र प्रदान किया। उन्होंने अंधेरी रात में विमान उतारने का साहसिक निर्णय लेकर जानमाल की संभावित हानि को रोका। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

त्रिपुरा... नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ बोलने पर एमबीए के छात्र की हत्या 

त्रिपुरा... नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ बोलने पर एमबीए के छात्र की हत्या 

उत्तराखंड के देहरादून में नस्लीय टिप्पणी करने पर एक आदिवासी छात्र को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। छात्र का शव त्रिपुरा पहुंचते ही पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। मृतक छात्र का नाम अंजेल चकमा है, जो त्रिपुरा का निवासी था। अंजेल देहरादून के जिज्ञासा विश्वविद्यालय में एमबीए के अंतिम वर्ष का छात्र था।

Loading...

Dec 28, 202511:08 AM

बिहार की मंत्री श्रेयसी ने कहा- राज्य में हम अपनाएंगे मध्यप्रदेश का खेल मॉडल 

बिहार की मंत्री श्रेयसी ने कहा- राज्य में हम अपनाएंगे मध्यप्रदेश का खेल मॉडल 

जमुई पहुंचीं बिहार की खेल और आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओ से सर्किट हाउस में मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने न सिर्फ खेल, विकास और राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की, बल्कि अपनी शादी के सवाल पर भी दिलचस्प अंदाज में जवाब भी दिया।

Loading...

Dec 28, 202510:56 AM

नोएडा ... यमुना एक्सप्रेसवे... टक्कर के बाद धू-धूकर जलती दो कार

नोएडा ... यमुना एक्सप्रेसवे... टक्कर के बाद धू-धूकर जलती दो कार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसा हो गया। जहां तीन कारों में टक्कर लगने के बाद आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कार में मौजूद लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

Loading...

Dec 28, 202510:23 AM

बिहार... जमुई में मालगाड़ी बेपटरी... सीमेंट से लदे डिब्बे नदी में गिरे

बिहार... जमुई में मालगाड़ी बेपटरी... सीमेंट से लदे डिब्बे नदी में गिरे

बीती देर रात झाझा-जसीडीह रेलखंड के टेलवा बाजार हाल्ट के समीप पुल संख्या 676 पर एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ट्रेनों के परिचालन पर भारी असर पड़ा है। इस रेलखंड से गुजरने वाली दर्जनों एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ियों के रूट बदल दिए गए हैं।

Loading...

Dec 28, 20259:53 AM

भारतीय रेलवे का रिकॉर्ड 2025: त्योहारों पर चलीं 43,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे का रिकॉर्ड 2025: त्योहारों पर चलीं 43,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने 2025 में यात्रियों की सुविधा के लिए 43,000 से अधिक स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। महाकुंभ, होली और छठ पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए इन विशेष इंतजामों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

Loading...

Dec 27, 20255:40 PM