×

आईसीसी वनडे रैंकिंग: रोहित शर्मा शीर्ष पर बरकरार, शुभमन गिल और बाबर आजम लुढ़के 

By: Prafull tiwari

Nov 05, 20255:17 PM

view3

view0

आईसीसी वनडे रैंकिंग: रोहित शर्मा शीर्ष पर बरकरार, शुभमन गिल और बाबर आजम लुढ़के 

नई दिल्ली। आईसीसी ने बुधवार को वनडे के शीर्ष बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। रैंकिंग में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपना पहला स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे वनडे में शतक लगाने के बाद करियर में पहली बार शीर्ष रैंक हासिल की थी। रोहित के अलावा शीर्ष दस में शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भारतीय बल्लेबाज हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से जीत मिली थी। इस जीत में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने अहम भूमिका निभाई थी और 178 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। इस प्रदर्शन का फायदा मिचेल को हुआ है। उन्होंने वनडे में अपने करियर की अब तक की श्रेष्ठ रैंक हासिल की है। मिचेल तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें ताजा रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है।

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे स्थान पर हैं। शुभमन गिल और बाबर आजम दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के एक भी मैच में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे थे। इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं बाबर आजम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में फ्लॉप रहे थे। इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो वनडे और खेले जाने हैं। बाबर आजम के पास बेहतर प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग सुधारने का मौका है।

गिल चौथे स्थान पर जबकि बाबर आजम पांचवें स्थान पर हैं। विराट कोहली छठे, श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका सातवें, आयरलैंड के हैरी टैक्टर आठवें, श्रेयस अय्यर नौवें और वेस्टइंडीज के शाई होप दसवें स्थान पर हैं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान की हार पर जनरल केजेएस ढिल्लों का तंज: कहा- 'बायकॉट नहीं, सरेंडर में मजा आता है', पीएम शहबाज को किया ट्रोल

पाकिस्तान की हार पर जनरल केजेएस ढिल्लों का तंज: कहा- 'बायकॉट नहीं, सरेंडर में मजा आता है', पीएम शहबाज को किया ट्रोल

भारत-पाक मैच के बाद भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी केजेएस ढिल्लों ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया। 1971 के सरेंडर की याद दिलाते हुए किया बड़ा ट्वीट

Loading...

Feb 16, 20265:29 PM

T20 वर्ल्ड कप .. भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई , 61 रन से हराया, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई

T20 वर्ल्ड कप .. भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई , 61 रन से हराया, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है

Loading...

Feb 15, 20266:49 PM

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

भारत-पाक महामुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक की मिस्ट्री बॉलिंग और हैंडशेक विवाद पर खुलकर बात की। जानिए कोलंबो में होने वाले इस मैच की पूरी तैयारी।

Loading...

Feb 14, 20266:15 PM

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। लॉर्कन टकर की नाबाद 94 रनों की पारी की बदौलत आयरलैंड ने 96 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Loading...

Feb 14, 20265:53 PM

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद और बाबर आजम की फॉर्म पर खुलकर बात की। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

Loading...

Feb 14, 20265:34 PM