×

जयशंकर की दो टूक... आतंक फैलाओगे तो भारत पानी नहीं पिलाएगा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खराब पड़ोसी करार देते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पड़ोसी देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह इस अधिकार का इस्तेमाल करेगा।

By: Arvind Mishra

Jan 02, 20262:24 PM

view11

view0

जयशंकर की दो टूक... आतंक फैलाओगे तो भारत पानी नहीं पिलाएगा

आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर।

  • पाकिस्तान को चेतावनी- आतंक फैलाओगे तो चुप नहीं बैठेगे
  • आईआईटी मद्रास में कहा- दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी अच्छे नहीं
  • याद रखना- खराब पड़ोसी से निपटने का भारत को अधिकार
  • आतंकवाद से निपटने किसी बाहरी दबाव स्वीकार नहीं करेगे

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खराब पड़ोसी करार देते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पड़ोसी देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह इस अधिकार का इस्तेमाल करेगा। कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। दरअसल, आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- भारत अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा और आतंकवाद से निपटने के तरीके पर किसी बाहरी दबाव या सलाह को स्वीकार नहीं करेगा।

हम जो जरूरी होगा, वही करेंगे

विदेश मंत्री ने कहा- जब कोई पड़ोसी देश लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा हक है। हम जो जरूरी होगा, वही करेंगे। आप हमसे ये उम्मीद नहीं कर सकते कि हम आपके साथ पानी साझा करें और आप हमारे देश में आतंकवाद फैलाते रहें।

सुरक्षा के लिए कुछ भी करेंगे

विदेश मंत्री ने साफ कहा कि आतंकवाद पर भारत की प्रतिक्रिया क्या होगी, ये फैसला सिर्फ भारत करेगा। उन्होंने कहा-हम अपने अधिकार का इस्तेमाल कैसे करेंगे, ये हमारा फैसला है। कोई हमें ये नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं। अपनी सुरक्षा के लिए जो जरूरी होगा, हम करेंगे।

भारत की स्थिति इसलिए गंभीर

पाकिस्तान का नाम लिए बिना जयशंकर ने कहा-कई देशों को मुश्किल पड़ोसियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत की स्थिति इसलिए ज्यादा गंभीर है, क्योंकि आतंकवाद को वहां राज्य की नीति की तरह इस्तेमाल किया गया है। अगर कोई देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो हमारे पास अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और हम उस अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

दोनों बातें साथ नहीं चल सकतीं

विदेश मंत्री ने सीमा पार आतंकवाद को पानी के बंटवारे जैसे समझौतों से भी जोड़ा। जयशंकर ने कहा कि भारत ने दशकों पहले पानी साझा करने का समझौता किया था लेकिन ऐसे समझौते अच्छे पड़ोसी संबंधों पर टिके होते हैं। अगर दशकों तक आतंकवाद चलता रहा, तो अच्छे पड़ोसी वाले रिश्ते नहीं रह सकते। अगर अच्छे रिश्ते नहीं होंगे, तो उनके फायदे भी नहीं मिल सकते। आप ये नहीं कह सकते कि हमसे पानी भी साझा करो और हम आतंकवाद भी करते रहेंगे। ये दोनों बातें साथ नहीं चल सकतीं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

आंध्र प्रदेश: काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश: काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा यूनिट में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

Loading...

Feb 28, 20264:48 PM

ईरान-इजरायल युद्ध: एअर इंडिया ने तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट की, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान-इजरायल युद्ध: एअर इंडिया ने तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट की, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच एअर इंडिया ने अपनी दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को मुंबई डायवर्ट कर दिया है। जानिए मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए सरकार की नई गाइडलाइंस।

Loading...

Feb 28, 20264:09 PM

धमकी: कानपुर स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा

धमकी: कानपुर स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा

कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा... सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना बीती देर शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर आई। पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की जांच की। यात्रियों और आसपास के लोगों को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई।

Loading...

Feb 28, 202610:42 AM

झारखंड: निकाय चुनाव में भाजपा निकली बाजीगर...देवघर से रवि जीते 

झारखंड: निकाय चुनाव में भाजपा निकली बाजीगर...देवघर से रवि जीते 

झारखंड में नगर निकाय चुनावों के नतीजे अब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। राज्य में कुल 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी तो मतदान हुआ था। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव में कुल 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।

Loading...

Feb 28, 20269:48 AM