×

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में आज लोग रियल में दूसरों के साथ-साथ अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के एक युवक पर रील का ऐसा भूत चढ़ा कि खुद को ही गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था।

By: Arvind Mishra

Mar 17, 202611:47 AM

view2

view0

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

दिल्ली के एक युवक पर रील का ऐसा भूत चढ़ा कि खुद को ही गोली मार ली।

  • लोडेड पिस्टल का अचानक दब गया ट्रिगर
  • मृतक पवन का दोस्त बना रहा था वीडियो
  • पिस्टल लाइसेंसी थी, पुलिस कर रही जांच

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

रील के चक्कर में आज लोग रियल में दूसरों के साथ-साथ अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के एक युवक पर रील का ऐसा भूत चढ़ा कि खुद को ही गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स खुद को गोली मारते हुए दिखाई देता है। वीडियो में दो लोग मौजूद हैं, एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है और दूसरा वीडियो में दिखाई देता है। वीडियो में दिख रहा शख्स पिस्टल में मैगजीन लोड करता है। इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति कहता सुनाई देता है- ऊपर दो बटन है।

इलाज के दौरा तोड़ा दम

कुछ ही सेकंड बाद वह व्यक्ति पिस्टल को अपनी छाती से सटाकर खुद को गोली मार लेता है। पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति ने खुद को गोली मारी उसका नाम पवन है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोस्त की थी लाइसेंसी पिस्टल

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो कैसे और क्यों बनाया गया, क्या कोई उकसावा था, पिस्टल किस परिस्थिति में पवन को दी गई। इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

West Bengal Assembly Election 2026 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानें नए अधिकारियों की पूरी सूची और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 17, 20263:24 PM

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।

Loading...

Mar 17, 20261:34 PM

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

Loading...

Mar 17, 202612:54 PM

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में आज लोग रियल में दूसरों के साथ-साथ अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के एक युवक पर रील का ऐसा भूत चढ़ा कि खुद को ही गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था।

Loading...

Mar 17, 202611:47 AM

पाकिस्तान इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में माहिर

पाकिस्तान इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में माहिर

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरिश ने एक बार फिर साफ-साफ कह दिया कि दुनिया को अब धार्मिक पहचान को राजनीतिक हथियार बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य और गैर-राज्य दोनों ही इस खेल में लगे हैं।

Loading...

Mar 17, 202611:03 AM