×

भारत: प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार बने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले स्थान पर बनाए रखती है।

By: Arvind Mishra

Mar 26, 202610:04 AM

view6

view0

भारत: प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार बने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता 

मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं।

  • सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी... ट्रंप भी छूट गए  पीछे
  • प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले स्थान पर बनाए रखती है। मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा 2 से 8 मार्च के बीच किए गए सर्वे में पीएम मोदी अपने वैश्विक समकक्षों से काफी आगे नजर आए। यह रैंकिंग लगातार तीसरी बार सत्ता में रहने के बावजूद उनकी लोकप्रियता और मजबूत नेतृत्व को दर्शाती है।

वैश्विक नेता अप्रूवल रेटिंग
नरेंद्र मोदी (भारत) 68%
गाय पार्मेलिन (स्विट्जरलैंड) 62%
ली जे-म्युंग (दक्षिण कोरिया) 62%
आंद्रेज (चेक गणराज्य) 57%
जेवियर माइली (अर्जेंटीना) 55%
साने ताकाइची (जापान) 55%
मार्क कार्नी (कनाडा) 52%
क्लाउडिया शीनबाम (मैक्सिको) 43%
बार्ट डी वेवर (बेल्जियम) 42%
लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (ब्राजील) 42%

 ट्रंप को टॉप-10 में भी नहीं मिली जगह

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची के टॉप-10 में जगह नहीं बना सके और उन्हें केवल 39 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली। पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग रहे, जिन्हें 62-62 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई।

ब्रिटिश पीएम और फ्रांसीसी राष्ट्रपति भी पीछे

तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: चेक गणराज्य और अर्जेंटीना के नेता रहे, जिन्हें 57 और 56 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली। अन्य वैश्विक नेताओं की बात करें तो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर को 24 प्रतिशत और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मात्र 17 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली, जिससे वे सूची में काफी पीछे रहे।

हाल ही में भारतीय राजनीति रचा इतिहास

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर कुल 8,931 दिनों का नेतृत्व पूरा किया है और अब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बन गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की यह रेटिंग विभिन्न देशों के वयस्कों की राय पर आधारित सात दिन के मूविंग एवरेज के आधार पर तैयार की जाती है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

बांग्लादेश: नाव पर चढ़ा रहे थे बस, नदी में गिरी, 25 की डूबने से मौत

बांग्लादेश: नाव पर चढ़ा रहे थे बस, नदी में गिरी, 25 की डूबने से मौत

बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार देर शाम को हुआ। हादसे के दौरान दावा किया गया था कि  सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई है, लेकिन आज सुबह मृतकों की संख्या बढ़ गई।

Loading...

Mar 26, 202611:47 AM

भारत: प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार बने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता 

भारत: प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार बने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले स्थान पर बनाए रखती है।

Loading...

Mar 26, 202610:04 AM

बिहार में महंगाई की मार: पेट्रोल 5 और डीजल तीन रुपए महंगा

बिहार में महंगाई की मार: पेट्रोल 5 और डीजल तीन रुपए महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने बिहार में एक बार फिर आम लोगों को महंगाई का झटका दिया है। गुरुवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी गई हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और वाहन चालकों पर पड़ने वाला है।

Loading...

Mar 26, 20269:51 AM

आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक में टक्कर... 14 लोग जल गए जिंदा

आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक में टक्कर... 14 लोग जल गए जिंदा

आंध्र प्रदेश के माकार्पुरम जिले में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रायवरम के पास हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस ने टिपर ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Loading...

Mar 26, 20269:44 AM

West Asia Conflict: रा सर्वदलीय बैठक में  भारत की सुरक्षा रणनीति पर मंथन, सरकार को मिला विपक्ष का साथ

West Asia Conflict: रा सर्वदलीय बैठक में भारत की सुरक्षा रणनीति पर मंथन, सरकार को मिला विपक्ष का साथ

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर विपक्षी दलों को भारत की सुरक्षा रणनीति और नागरिकों की सुरक्षा पर ब्रीफ कर रहे हैं।

Loading...

Mar 25, 20266:26 PM