देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में गलन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की सोनमर्ग टनल के पास तेज बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल में के लाहौल स्पीति में मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू है। यहां तापमान -10 डिग्री तक जाने की चेतावनी जारी की गई है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भ्रष्टाचार से जुड़े केस में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कोर्ट ने 17-17 साल की सख्त सजा सुनाई है। इसके अलावा दोनों पर 16.4 मिलियन रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। पाकिस्तान के कानून के अनुसार, जुर्माना न देने पर उन्हें और ज्यादा जेल की सजा होगी।
देशभर में सर्दियां तेज हो रही हैं। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
तालिबान के उप सूचना मंत्री मुजाहिद फाराही ने ऐलान किया है कि जल एवं ऊर्जा मंत्रालय को तालिबान के सर्वोच्च नेता शेख हिबतुल्लाह अखुंदजादा से कुनार नदी पर बिना किसी देरी के बांधों का निर्माण शुरू करने के निर्देश मिले हैं। यह नदी पाकिस्तान में बहती है और पाकिस्तान के लिए पानी का एक बड़ा सोर्स है।
भारत पाकिस्तान को एक के बाद एक झटके लगातार दे रहा है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद रखने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पड़ोसी मुल्क के सैन्य या नागरिक विमान 24 अक्टूबर तक भारत के एयर स्पेस में एंट्री नहीं कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे और रायसेन जिले की भोजपुर सीट से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह वारंट इंदौर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया है। विधायक पटवा पर धारा 420, 409,120 बी के तहत यह वारंट जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए



















