देशभर में सर्दियां तेज हो रही हैं। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत की तरह से आने वाली सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
देशभर में सर्दियां तेज हो रही हैं। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है, जबकि यूपी, बिहार और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं उत्तर भारत की तरह से आने वाली सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती है। सबसे पहले ग्वालियर, चंबल, सागर क्षेत्र प्रभावित होते हैं, लेकिन अभी प्रदेश के मध्य एवं मालवा क्षेत्र में रात के तापमान में ग्वालियर, चंबल क्षेत्र के मुकाबले अधिक गिरावट हुई है। मप्र में हवाओं का रुख बदलने से सर्दी ने फिर दस्तक दी है।
नवंबर की शुरुआत के पहले नौ दिनों में ही कई शहर शीतलहर की चपेट में आ गए। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर में 25 वर्ष में पहली बार नवंबर की शुरुआत में शीतलहर की स्थिति बनी है। शनिवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 31 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया।
भोपाल, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर में तीव्र शीतलहर और सीहोर-रीवा में शीतलहर का प्रभाव रहा। राजगढ़ देश के मैदानी क्षेत्रों में सबसे ठंडे शहरों में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इंदौर चौथे पायदान पर रहा। पहले स्थान पर राजस्थान का सीकर (सात डिग्री) रहा। अभी दो दिनों तक भोपाल, इंदौर सहित कुछ शहरों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।
उत्तर भारत में अब ठंड दस्तक दे चुकी है। मौसम ने करवट ली है और कई राज्यों में सर्द हवाओं का असर महसूस होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि देश के कई हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित उत्तरी भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात के समय हल्की सर्दी महसूस हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है।
राजस्थान में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे। हालांकि दिन में हल्की धूप रहने से ठंड थोड़ी कम महसूस होगी।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक हो गया है। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक कई इलाकों में 400 के पार चला गया है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। रोहतक 374 अदक के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि नोएडा 354 एक्यूआई के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दिनभर स्मॉग की चादर छाई रही और फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।