मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जानिए नए DGP के चयन की प्रक्रिया और दावेदारों के बारे में।

PHQ का प्रस्ताव और सुप्रीम कोर्ट का नियम
भोपाल। स्टार समाचार वेब
पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने हाल ही में गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें तर्क दिया गया था कि डीजीपी कैलाश मकवाणा ने 2 दिसंबर 2024 को पदभार ग्रहण किया था। सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल न्यूनतम 2 वर्ष का होना चाहिए, इसलिए उन्हें 2 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत्त किया जाए। इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे पेंशन और अन्य लाभों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फैसला
गृह विभाग द्वारा अंतिम निर्णय न ले पाने के कारण मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष पहुंचा। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद स्पष्ट संकेत दिए कि डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को ही सेवानिवृत्त होंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बुधवार को गृह विभाग ने उनकी सेवानिवृत्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। अब नए डीजीपी 1 दिसंबर को अपना पदभार संभालेंगे।
वरुण कपूर की दावेदारी और वरिष्ठता का गणित
यदि डीजीपी मकवाणा का कार्यकाल 1 दिसंबर के बाद बढ़ता, तो सीनियर आईपीएस अधिकारी और डीजी जेल वरुण कपूर की दावेदारी समाप्त हो जाती। सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत, डीजीपी पद पर नियुक्ति के लिए अधिकारी का शेष सेवाकाल कम से कम 6 महीने होना अनिवार्य है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए हाल ही में वरुण कपूर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की थी। यदि कपूर रेस से बाहर होते, तो वरिष्ठता क्रम में चौथे स्थान पर मौजूद आईपीएस पंकज श्रीवास्तव का नाम पैनल में शामिल हो सकता था।
नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया
राज्य शासन ने नए डीजीपी के चयन के लिए 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों की सूची संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दी है। यूपीएससी इनमें से 3 अधिकारियों का एक शॉर्टलिस्टेड पैनल तैयार कर राज्य सरकार को वापस भेजेगा, जिसमें से नए डीजीपी का चयन किया जाएगा। वर्तमान में इस रेस में डीजी जेल वरुण कपूर, डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन और डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम सबसे प्रमुखता से देखे जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जानिए नए DGP के चयन की प्रक्रिया और दावेदारों के बारे में।
मध्य प्रदेश विधानसभा में NeVA ऐप की शुरुआत। अब विधायक ऑनलाइन पूछेंगे सवाल और जनता देख सकेगी मंत्रियों के जवाब व प्रश्नकाल का लाइव प्रसारण। पढ़ें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के शाजापुर में किसानों की फसल बचाने और वन्यजीव संरक्षण के लिए 'प्रोजेक्ट एंटीलोप ट्रांसलोकेशन' के तहत बोमा पद्धति से कृष्णमृग और नीलगायों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्राम रंथभंवर पहुंचकर द्वितीय चरण का निरीक्षण किया।
मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश (T&CP) के संयुक्त संचालक अमित गजभिए जबलपुर हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान बिस्तर पर लेटे और अंडरपैंट पहने नजर आए। अदालत ने इसे न्यायालय की गरिमा के खिलाफ मानते हुए आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है और सरकार से 4 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
इंदौर नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ सब इंजीनियर हर्ष गहलोत को लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पानी के टैंकर के बकाया बिल के भुगतान के लिए लॉगबुक सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नवाचार, टिकाऊ बुनियादी ढांचे और निवेश के नए अवसरों के माध्यम से शहरी विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मध्यप्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी नेतृत्व ने बुधवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव पहुंचकर कृष्ण मृगों (काले हिरणों) को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के अभियान के दूसरे चरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू का यह अभियान अन्य राज्यों और जिलों में भी चलाया जाएगा।
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह