×

मध्यप्रदेश में प्रचंड ठंड... दिल्ली में उड़ानों पर कोहरे ने लगा दिया ब्रेक

देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में गलन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की सोनमर्ग टनल के पास तेज बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल में के लाहौल स्पीति में मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू है। यहां तापमान -10 डिग्री तक जाने की चेतावनी जारी की गई है।

By: Arvind Mishra

Dec 31, 202510:58 AM

view6

view0

मध्यप्रदेश में प्रचंड ठंड... दिल्ली में उड़ानों पर कोहरे ने लगा दिया ब्रेक

राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार की सुबह घनी धुंध के साथ हुई।

  • सावधान! एमपी में शून्य तक जाएगा पारा
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर 148 फ्लाइट कैंसिल

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में गलन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की सोनमर्ग टनल के पास तेज बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल में के लाहौल स्पीति में मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू है। यहां तापमान -10 डिग्री तक जाने की चेतावनी जारी की गई है। इधर, मध्य प्रदेश में शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया। यहां भी दावा किया जा रहा है कि पारा शून्य तक जा सकता है। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार की सुबह घनी धुंध के साथ हुई। दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही। इसके चलते 148 फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। 150 फ्लाइट देरी से आपरेट हो रही हैं।

दिल्ली में 148 फ्लाइट्स रद्द, ट्रेनें भी लेट

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण 148 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिनमें 70 प्रस्थान और 78 आगमन शामिल हैं। इसके अलावा दो फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। कोहरे की वजह से ट्रेन सर्विस पर बुरा असर पड़ा है। ट्रेन लेट होने की वजह से दिल्ली में स्टेशनों पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने आज और कल हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रहने की चेतावनी दी है।

जहरीली हवा और कोहरे की दोहरी मार

एनसीआर के निवासी घने कोहरे और खतरनाक हवा की गुणवत्ता से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि कोहरा पिछले दिन की तुलना में ज्यादा घना था। हवा की स्पीड धीमी होने और वेंटिलेशन इंडेक्स के 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड से नीचे रहने के कारण अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की उम्मीद है।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

घने कोहरे को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने बुधवार को यात्रा एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि कम बिजिबिलिटी की वजह से दिल्ली और उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी हो सकती है। एयरलाइन ने कहा है कि अगर कोहरा जारी रहा तो आगमन और प्रस्थान पर और असर पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें।

नए साल में बारिश-बर्फबारी के आसार

इधर, नए साल में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के संकेत हैं। पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में सर्दी और शीतलहर का असर बढ़ जाएगा।

रीवा और ग्वालियर में सुबह घना कोहरा

मध्यप्रदेश में तेज ठंड और कोहरा बना हुआ है। बुधवार सुबह दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें लेट रहीं। भोपाल में सुबह 7.25 बजे आने वाली मालवा एक्सप्रेस करीब साढ़े 4 घंटे लेट रही। शताब्दी, सचखंड समेत अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है। रीवा, दतिया और ग्वालियर में आज सुबह घना कोहरा रहा। दतिया और ग्वालियर में विजिबिलिटी 50 मीटर, तो वहीं रीवा के एमपी-यूपी बॉर्डर पर मौजूद सोहागी घाटी में सुबह 9 बजे विजिबिलिटी 20 मीटर रही।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत मंडपम में हंगामा: AI समिट में यूथ कांग्रेस का 'शर्टलेस' प्रदर्शन, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर करारा हमला

भारत मंडपम में हंगामा: AI समिट में यूथ कांग्रेस का 'शर्टलेस' प्रदर्शन, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर करारा हमला

दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को घेरा। जानें क्या है पूरा विवाद।

Loading...

Feb 20, 20263:48 PM

यूपी: सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए सांसद राहुल गांधी

यूपी: सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए सांसद राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आपत्तिजनक टिप्पणी के मानहानि केस में बयान दर्ज कराने उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचे। जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी हुई। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है।

Loading...

Feb 20, 202612:36 PM

बिहार: विधानसभा अध्यक्ष सहित 42 माननीय की जाएगी विधायकी!

बिहार: विधानसभा अध्यक्ष सहित 42 माननीय की जाएगी विधायकी!

बिहार विधानसभा में जारी बजट सत्र के बीच पटना हाईकोर्ट में 42 विधायकों के खिलाफ चुनाव में गलत जानकारी देने को लेकर याचिकाएं दायर की गई हैं। ऐसे में अदालत ने भी विधायकों से जवाब मांगते हुए नोटिस जारी किया है। इन याचिकाओं पर अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न न्यायाधीशों की पीठ ने प्रारंभिक सुनवाई की है।

Loading...

Feb 20, 20269:59 AM

कर्ज में दबे राज्य... फिर भी सरकारें दे रहीं भोजन-साइकिल और बिजली फ्री

कर्ज में दबे राज्य... फिर भी सरकारें दे रहीं भोजन-साइकिल और बिजली फ्री

सुप्रीम कोर्ट ने ने राज्यों द्वारा अपनाई जा रही फ्री सेवा संस्कृति की कड़ी आलोचना की। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि यह विकास में बाधा डालती है। केवल फ्रीबीज बांटने के बजाय पार्टियों को ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जो लोगों की जिंदगी बेहतर करें, जैसे बेरोजगारी दूर करने की योजनाएं। जब राज्य पहले से घाटे में चल रहे हैं, तो फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों दी जा रही हैं।

Loading...

Feb 19, 20261:44 PM