चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 प्रति घंटे की की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही आंधी
बिजली गुल, एमपी व यूपी में बारिश भी चेतावनी
बंगाल के ओल्ड दीघा बीच पर तेज हवाएं चल रही
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 प्रति घंटे की की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के चलते 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए हैं। ओडिशा में तेज बारिश के कारण 16 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं और 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तूफान का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु में सुबह तड़के थूथुकुडी के शहरी और उपनगरीय इलाकों में कोहरा छाया रहा। वहीं, बंदरगाह के पास स्थित समुद्र तट पर ऊंची लहरें उठती देखी गईं। चक्रवात अर्नब के प्रभाव और मौसम विभाग की ओर से तेज हवाओं व समुद्र में उथल-पुथल को लेकर जारी चेतावनी के बाद थूथुकुडी जिले के मछुआरे लगातार तीसरे दिन मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं गए।
चक्रवात अर्नब का असर पश्चिम बंगाल में भी दिखाई दे रहा है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा समुद्र तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तटीय इलाकों में खराब मौसम के कारण समुद्र की स्थिति उग्र बनी हुई है।
चक्रवात अर्नब का असर पुडुचेरी के यानम इलाके में दिखाई देने लगा है। चक्रवात के कारण चल रही तेज हवाओं से राष्ट्रीय राजमार्ग-216 के पास कई पेड़ उखड़ गए हैं। यह नुकसान यानम में राजमार्ग के प्रवेश मार्ग के नजदीक हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, चक्रवात से जुड़ी तेज हवाओं के कारण सड़क के किनारे लगे पेड़ प्रभावित हुए हैं। कई पेड़ों के जड़ से उखड़ने की जानकारी सामने आई है। तेज हवाओं के चलते इलाके में पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग बोला- 2 घंटे में तूफान कमजोर पड़ेगा
आंध्र प्रदेश मौसम विभाग की प्रमुख के. नागरत्ना ने बताया कि तूफान अर्नब के चलते अभी 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अभी एक से दो घंटे चलेगी। जैसे-जैसे समय गुजरेगा, हवा की स्पीड 90-120 किमी प्रति घंटे और फिर 60-70 किमी प्रति घंटे रह जाएगी। मछुआरों को आज और अगले दो दिन समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है। रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। बिजली, पानी सप्लाई और संचार सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

नाबालिग से दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है। पैरोल खत्म होने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।
उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब न्यायाधीश भी सुरक्षित हैं। दरअसल, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा पर हमला बोला गया। उनकी कार में बाइक की टक्कर लगने के बाद समझाने पर युवक ने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया।
चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 प्रति घंटे की की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पहली किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इस किताब में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी और जीवन के शुरुआती सफर को साझा किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को 10 दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। पढ़ें आयोग के प्रमुख तर्क और अगली सुनवाई की तिथि।
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। शपथ लेने वाले सभी चार नेता कश्मीर घाटी से हैं। इनमें एक महिला विधायक शमीम फिरदौस भी शामिल हैं।
असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थित बिलास इन होटल में संपत्ति और लीज विवाद को लेकर हुई गोलीबार में एक ही परिवार के चार लोगों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में किशोरी से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास की मौत हो गई। बारूईपुर में घटी ऐसी ही घटना के महज साढ़े तीन महीने के भीतर राज्य में पुलिस मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है।
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से बीती देर रात एक नाटक के तहत सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने कॉम्बिंग आॅपरेशन के दौरान जेल से भागे चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डीएसी की बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी मिली है। जानें इससे सेना को मिलने वाले आधुनिक हथियारों, वाहनों और उपकरणों की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह