पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में किशोरी से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास की मौत हो गई। बारूईपुर में घटी ऐसी ही घटना के महज साढ़े तीन महीने के भीतर राज्य में पुलिस मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है।

बंगाल में बारूईपुर के बाद यह दूसरी ऐसी घटना

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में किशोरी से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास की मौत हो गई। बारूईपुर में घटी ऐसी ही घटना के महज साढ़े तीन महीने के भीतर राज्य में पुलिस मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है। बांग्लादेश सीमा से महज चार किमी दूर स्थित वारदात स्थल पर तड़के पुलिस आरोपी प्रह्लाद को लेकर अपराध का री-क्रिएशन कराने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीन ली और फायरिंग कर दी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में चलाई गई जवाबी गोली से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक नजर में पूरा मामला
शनिवार रात 17 साल की किशोरी अपने गांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गई थी। देर रात 11:30 बजे एक संदिग्ध फोन आने के बाद वह अचानक गायब हो गई। अगली सुबह पड़ोसी के घर के पीछे से उसका नग्न और लहुलुहान शव बरामद हुआ था। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने रिश्ते में संबंधी लगने वाले आरोपी प्रह्लाद दास को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
पहले भी हो चुकी मुठभेड़
जुलाई में बारूईपुर में भी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित प्रभास मंडल की इसी तरह आधी रात री-क्रिएशन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मौत हुई थी। बारूईपुर एनकाउंटर की प्रक्रिया, समय और परिस्थितियों पर कलकत्ता उच्च न्यायालय में पहले से ही सुनवाई चल रही है और कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के आदेश दिए थे।

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। शपथ लेने वाले सभी चार नेता कश्मीर घाटी से हैं। इनमें एक महिला विधायक शमीम फिरदौस भी शामिल हैं।
असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थित बिलास इन होटल में संपत्ति और लीज विवाद को लेकर हुई गोलीबार में एक ही परिवार के चार लोगों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में किशोरी से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास की मौत हो गई। बारूईपुर में घटी ऐसी ही घटना के महज साढ़े तीन महीने के भीतर राज्य में पुलिस मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है।
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से बीती देर रात एक नाटक के तहत सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने कॉम्बिंग आॅपरेशन के दौरान जेल से भागे चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डीएसी की बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी मिली है। जानें इससे सेना को मिलने वाले आधुनिक हथियारों, वाहनों और उपकरणों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे ने पीआरएस काउंटरों से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (OTIS) शुरू कर दी है। अब मात्र 45 पैसे के प्रीमियम में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय और DGHS ने देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जानें इसके कारण, नियम और उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई।
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है। अदालत ने फैसले के मुख्य आधार बताते हुए वादी भाजपा नेता को फटकार लगाई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह