ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास देर रात करीब एक बजे हुई, जब यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद पलट गई।
देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 18 राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
कटक स्थित एससीबी मेडिकल हॉस्पिटल में आज तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। यह हृदयविदारक घटना अस्पताल के एक वार्ड में हुई, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने माइनिंग डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी को रिश्वत के एक मामले में रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है। साथ ही अधिकारी के फ्लैट से 4 करोड़ से ज्यादा का कैश भी बरामद किया गया है। डिपार्मटमेंट ने दावा किया है कि ये राज्य में इतिहास की सबसे बड़ी कैश जब्ती है।
ओडिशा के झारसुगुड़ा के सदर पुलिस स्टेशन के सामने एक दुखद दुर्घटना घटी, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक पीसीआर वैन को टिपर ने टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


















