उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में बहुत घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राजस्थान के जयपुर-चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। 8 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश हुई है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से विंटर वेकेशन घोषित किए गए। पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा।
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में गलन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की सोनमर्ग टनल के पास तेज बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल में के लाहौल स्पीति में मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू है। यहां तापमान -10 डिग्री तक जाने की चेतावनी जारी की गई है।
IMD ने 15, 16 और 17 दिसंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, अरुणाचल, केरल, तमिलनाडु में जमकर बारिश होगी, जबकि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली और राजस्थान में ठंड बढ़ेगी।
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कई राज्यों में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

















