×

मुंबई-राजस्थान-हरियाणा में बारिश... मध्यप्रदेश में ठंडी ने तो 25 साल का रिकॉर्ड

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राजस्थान के जयपुर-चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। 8 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश हुई है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से विंटर वेकेशन घोषित किए गए। पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

By: Arvind Mishra

Jan 01, 202611:08 AM

view14

view0

मुंबई-राजस्थान-हरियाणा में बारिश... मध्यप्रदेश में ठंडी ने तो 25 साल का रिकॉर्ड

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है।

  • उत्तरप्रदेश के 35 शहरों में छाया रहा घना कोहरा  
  • बिहार में कोल्ड डे और कोहरे की चेतावनी जारी
  • पहाड़ों पर बर्फबारी से राज्यों में पड़ रही भीषण ठंड

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राजस्थान के जयपुर-चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। 8 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश हुई है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से विंटर वेकेशन घोषित किए गए। पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा। बूंदाबादी भी हुई। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। इधर, उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आज घना कोहरा छाया रहा। कोल्ड वेव भी है। मेरठ-गाजियाबाद समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में सर्दी ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने जनवरी में भी तेज सर्दी का अनुमान जताया है। इन दौरान घना कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी। कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश में भीषण कोहरा

नए साल के पहले दिन मध्यप्रदेश में कोहरे और सर्दी का असर दिखा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया और शहडोल के साथ इंदौर, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, मंडला, डिंडोरी समेत कई जिलों में भीषण कोहरा रहा।

दिल्ली में बारिश के आसार

पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी आज बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, बरेली में भारी धुंध छाएगी और इस दौरान दृश्यता शून्य रहेगी। बिहार, पंजाब, असम और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आज धुंध छाई रहेगी।  पंजाब में भी ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य में रातें काफी सर्द हैं और कई दिनों से तापमान एक अंकों में चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में 2-4 जनवरी में शीतलहर चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 3 से 5 जनवरी के बीच शीतलहर चल सकती है।

असम के गुवाहाटी में स्कूल बंद

पूर्वोत्तर में, असम के गुवाहाटी में दिन के तापमान में इतनी तेज गिरावट आई कि अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बादलों से घिरे आसमान, रुक-रुक कर होने वाली बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने हालात को काफी मुश्किल बना दिया है।

झारखंड में तापमान में लगातार गिरावट

बता दें कि इस समय पूर्वी भारत भी कड़ाके की चपेट में है। आईएमडी के नए बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई, जिससे कई जिलों में विजिबिलिटी खतरनाक रूप से कम हो गई, जबकि कुछ जगहों पर तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।

Loading...

Feb 16, 20263:02 PM

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के छह जिला कोर्ट लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और शासन के बीच हड़कंप मच गया। भनक लगते हीं आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Loading...

Feb 16, 20262:44 PM

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की बेंच 7 अप्रैल-2026 से धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के भेदभाव के मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी। इस मामले में प्रमुख रूप से केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी पक्ष अपनी लिखित दलीलें 14 मार्च तक जमा करें।

Loading...

Feb 16, 20262:12 PM

धमकी: गुजरात को बना देंगे खालिस्तान और स्कूल में होगा ब्लास्ट

धमकी: गुजरात को बना देंगे खालिस्तान और स्कूल में होगा ब्लास्ट

गुजरात में आज यानी सोमवार को 30 से ज्यादा स्कूलों को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस विभाग को इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीमें बम निरोधक और खोजी दस्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।

Loading...

Feb 16, 20261:38 PM

राजस्थान: फैक्ट्री में लगी भीषण आग... आठ मजदूर जिंदा जले

राजस्थान: फैक्ट्री में लगी भीषण आग... आठ मजदूर जिंदा जले

राजस्थान के भिवाड़ी की एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में कई मजदूर जिंदा जल गए तो कई अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। यह घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी1 - 118 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुई, जिसमें मजदूर जिंदा जल गए।

Loading...

Feb 16, 20261:02 PM