इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।

इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस का शिकंजा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है। इस आपरेशन में 526 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाले नशीले पदार्थ हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की गई है। साथ ही जवानों ने पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा है। इंडियन कोस्ट गार्ड के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते से नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। पक्की जानकारी मिलने पर टीम ने समुद्र और हवा से सटीक निगरानी की और ईरान की एक संदिग्ध नाव का लगातार पीछा करते हुए उसे रोका और फिर उस पर धावा बोल दिया।
अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी पर प्रहार
इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने मिलकर समुद्र में चलाए गए इस आपरेशन में करीब 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ से ज्यादा है। यह जब्ती ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षा एजेंसियां समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी को रोकने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर रही हैं।
पांच पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार
इंडियन कोस्ट गार्ड ने न सिर्फ नशीला पदार्थ जब्त किया, बल्कि नाव चला रहे पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा। पकड़ी गई नाव, उसके चालक दल और जब्त किए गए नशीले पदार्थों को हथियारों से लैस सुरक्षा के बीच मुंबई ले जाया गया है। इस मामले में कई एजेंसियों मिलकर संयुक्त पूछताछ करेंगी, जिससे कानूनी कार्रवाई की जा सके। कोस्ट गार्ड ने कहा कि इस जब्ती से अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने और सिंथेटिक ड्रग्स को मुख्य भूमि तक पहुंचने से रोकने में मदद मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।
गुजरात की अहमदाबाद सिटी सिविल कोर्ट ने पारिवारिक विवाद और संपत्ति के अधिकार से जुड़े एक महत्वपूर्ण केस में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि सास-ससुर की स्व-अर्जित संपत्ति को बहू के लिए साझा घर नहीं माना जा सकता।
न्याय के इतिहास में संवेदनशीलता और मानवीय चेतना की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। दिल्ली की ट्रायल कोर्ट की विशेष जज रजनी रंगा ने 10 साल की यौन शोषण पीड़िता बच्ची के केस में फैसला सुनाने के बाद उसके नाम एक बेहद भावुक और खास पत्र लिखा।
एक दशक की प्रशासनिक सेवा छोड़ चुकीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल अब राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनके ताजा वीडियो संदेश ने संकेत दिए हैं कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग राजनीतिक राह बनाने का फैसला किया है।
आगामी त्योहारों और शादियों के सीजन की तैयारी कर रहे आम परिवारों के लिए बाजार से एक बेहद राहत भरी खबर आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज यानी सोमवार को सोने और चांदी दोनों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (MDR) शुल्क लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई।
TRAI के नए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन, 2026 से प्रीपेड यूजर्स को बड़ी राहत मिली है। अब 28 की जगह 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स मिलेंगे। जानिए राघव चड्ढा की इस पर क्या प्रतिक्रिया है।
देश में वर्ष 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदली है। इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह