जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

बडगाम के यूसमर्ग इलाके में चला जॉइंट सर्च ऑपरेशन
सेना ने सितंबर महीने में मार गिराए कुल 5 आतंकवादी
श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय बलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का सटीक इनपुट मिला था। इसके आधार पर जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान खुद को घिरता देख जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने हाशिम मूसा को ढेर कर दिया। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की संभावना के चलते तलाशी अभियान जारी है। अलग-अलग रिपोर्टों में मारे गए आतंकी का नाम सुलेमान शाह उर्फ मूसा, फौजी मूसा और मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा बताया गया है।
पाक आर्मी का पूर्व कमांडर था हाशिम
दावा किया जा रहा है कि मारा गया आतंकी हाशिम मूसा पाकिस्तानी नागरिक था और वह पाकिस्तान आर्मी की स्पेशल सर्विस ग्रुप का पूर्व पैरा-कमांडो रह चुका था। वह साल 2022 में सीमा पार से घुसपैठ कर कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ था। सुरक्षा एजेंसियां 2022 से घाटी में सक्रिय लश्कर के चार खूंखार आतंकियों के एक विशेष ग्रुप पर नजर रख रही थीं। इस ग्रुप में जुनैद रमजान अहमद, अबू ताल्हा, यासिर और हाशिम मूसा शामिल थे।
मूसा भाग निकलने में कामयाब रहा था
दिसंबर 2024 में जुनैद रमजान को मार गिराया गया था। उसके मोबाइल से मिली तस्वीर के जरिए ही एजेंसियों को इस पूरे नेटवर्क का सुराग मिला था। अप्रैल 2025 में अबू ताल्हा एनकाउंटर में ढेर हुआ। 5 सितंबर को बडगाम में हुए ऑपरेशन में यासिर मारा गया, हालांकि तब मूसा भाग निकलने में कामयाब रहा था।
चार आतंकियों वाला पूरा ग्रुप पूरी तरह खत्म
अब हाशिम मूसा के मारे जाने के बाद लश्कर का यह चार आतंकियों वाला पूरा ग्रुप पूरी तरह खत्म हो चुका है। 2025 में पहलगाम हमले के बाद संदिग्ध आतंकियों में मूसा का स्केच भी जारी किया गया था, हालांकि जांच के बाद स्पष्ट हुआ था कि वह उस हमले में सीधे शामिल नहीं था।
सितंबर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता
उधमपुर और बडगाम जिले में 1 से 30 सितंबर के बीच सुरक्षाबलों ने कुल 5 आतंकियों को ढेर किया है। 5 सितंबर को बडगाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर हुआ। 17 सितंबर को उधमपुर में दो पाकिस्तानी आतंकी सद्दाम और मुस्तफा मारे गए। इसके अलावा इसी महीने एक आतंकी का सड़ा-गला शव भी बरामद किया गया था।
जुलाई एनकाउंटर को लेकर भ्रम हुआ था दूर
गौरतलब है कि 28 जुलाई को हुई एक मुठभेड़ के बाद मीडिया में हाशिम मूसा के मारे जाने की खबरें आई थीं। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जुलाई को लोकसभा में स्पष्ट किया था कि उस एनकाउंटर में मारा गया आतंकी हाशिम मूसा नहीं, बल्कि लश्कर का आतंकी सुलेमान था, जो पहलगाम हमले में शामिल था।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।
गुजरात की अहमदाबाद सिटी सिविल कोर्ट ने पारिवारिक विवाद और संपत्ति के अधिकार से जुड़े एक महत्वपूर्ण केस में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि सास-ससुर की स्व-अर्जित संपत्ति को बहू के लिए साझा घर नहीं माना जा सकता।
न्याय के इतिहास में संवेदनशीलता और मानवीय चेतना की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। दिल्ली की ट्रायल कोर्ट की विशेष जज रजनी रंगा ने 10 साल की यौन शोषण पीड़िता बच्ची के केस में फैसला सुनाने के बाद उसके नाम एक बेहद भावुक और खास पत्र लिखा।
एक दशक की प्रशासनिक सेवा छोड़ चुकीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल अब राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनके ताजा वीडियो संदेश ने संकेत दिए हैं कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग राजनीतिक राह बनाने का फैसला किया है।
आगामी त्योहारों और शादियों के सीजन की तैयारी कर रहे आम परिवारों के लिए बाजार से एक बेहद राहत भरी खबर आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज यानी सोमवार को सोने और चांदी दोनों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (MDR) शुल्क लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई।
TRAI के नए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन, 2026 से प्रीपेड यूजर्स को बड़ी राहत मिली है। अब 28 की जगह 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स मिलेंगे। जानिए राघव चड्ढा की इस पर क्या प्रतिक्रिया है।
देश में वर्ष 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदली है। इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह