देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर हुए चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के नतीजों और रुझानों में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से भाजपा ने अब तक 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

यूपी: 11 में से 5 सीटों पर भाजपा का कब्जा, आगरा में सपा की जीत
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर हुए चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के नतीजों और रुझानों में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से भाजपा ने अब तक 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है। आगरा शिक्षक सीट पर एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां विवादों में रहे सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को शिकस्त दी। वहीं गोरखपुर सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है। भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की बढ़त लगातार कम हो रही है और निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
आगरा में दो दावेदार
इधर, उत्तर प्रदेश की आगरा स्नातक सीट से भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह और झांसी स्नातक सीट से सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने जीत का दावा किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
कर्नाटक: एनडीए का दबदबा
कर्नाटक की चार एमएलसी सीटों पर भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) यानी भाजपा-जेडीएस गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 4 सीटों पर क्लीन स्वीप हासिल कर लिया है।
बिहार: जन सुराज का खाता खुला
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों में से 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पटना सीट पर पिछले 30 सालों से कायम भाजपा का दबदबा टूट गया है। राजद के डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के 5 बार के एमएलसी नवल किशोर यादव को 1,057 वोटों से हरा दिया। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपना खाता खोलते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा सीट पर जीत हासिल की।
सारण में भाजपा के बागी का कब्जा
तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह ने 600 वोटों से जीत दर्ज की। सारण शिक्षक सीट पर भाजपा के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने 1,815 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इधर, तिरहुत स्नातक सीट पर वंशीधर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
महाराष्ट्र: 5 सीटों पर मतगणना जारी
महाराष्ट्र की 5 विधान परिषद सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और जल्द ही आधिकारिक नतीजे सामने आने की उम्मीद है।

देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर हुए चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के नतीजों और रुझानों में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से भाजपा ने अब तक 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
नाबालिग से दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है। पैरोल खत्म होने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।
उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब न्यायाधीश भी सुरक्षित हैं। दरअसल, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा पर हमला बोला गया। उनकी कार में बाइक की टक्कर लगने के बाद समझाने पर युवक ने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया।
चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 प्रति घंटे की की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पहली किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इस किताब में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी और जीवन के शुरुआती सफर को साझा किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को 10 दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। पढ़ें आयोग के प्रमुख तर्क और अगली सुनवाई की तिथि।
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। शपथ लेने वाले सभी चार नेता कश्मीर घाटी से हैं। इनमें एक महिला विधायक शमीम फिरदौस भी शामिल हैं।
असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थित बिलास इन होटल में संपत्ति और लीज विवाद को लेकर हुई गोलीबार में एक ही परिवार के चार लोगों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में किशोरी से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास की मौत हो गई। बारूईपुर में घटी ऐसी ही घटना के महज साढ़े तीन महीने के भीतर राज्य में पुलिस मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है।
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से बीती देर रात एक नाटक के तहत सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने कॉम्बिंग आॅपरेशन के दौरान जेल से भागे चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह