बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना हो रही है। अब तक आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। शुरूआती रुझानों में एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है। अब देखना ये है कि बिहार के सियासी किले पर किसका कब्जा हो पाता है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी आधी आबादी ने बंपर वोटिंग की। परिणाम यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया। चार जिले ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 फीसदी से भी अधिक रही।














