बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी आधी आबादी ने बंपर वोटिंग की। परिणाम यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया। चार जिले ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 फीसदी से भी अधिक रही।

आजादी के बाद पहली बार 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी आधी आबादी ने बंपर वोटिंग की। परिणाम यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया। चार जिले ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 फीसदी से भी अधिक रही। कहा जाता है कि ज्यादा वोटिंग हमेशा मौजूदा सरकार के खिलाफ होता है। दूसरी तरफ विपक्ष लगातार कह रहा है कि महिलाओं को 10 हजार रुपए काम के लिए देने के नाम पर राज्य सरकार ने ऐन मौके पर एक तरह से उन्हें घूस दिया। वोटिंग के आंकड़े महिलाओं का बंपर मतदान तो दिखा रहे हैं, लेकिन एग्जिट पोल पर सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि एनडीए के गढ़ में भी इस बार जबरदस्त वोटिंग हुई है। महागठबंधन के प्रभाव वाले जिलों में मतदान प्रतिशत के बढ़ने का फायदा उसे ही मिल जाए, लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को उस तरह से अपने प्रभाव वाले इलाकों में इसका फायदा मिलेगा।
बिहार चुनाव का परिणाम कल सुबह 9 बजे से आने लगेगा। 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती कर परिणाम बताए जाएंगे। उसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। हर विधानसभा के लिए यही शिड्यूल है। चुनाव परिणाम को लेकर धड़कनें इसलिए भी बढ़ी हुई हैं कि एग्जिट पोल ने एकतरफा इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार का एलान किया है, जबकि उसके बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने खुलकर कहा कि 18 नवंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
बिहार में सबसे पहले बरबीघा का आएगा परिणाम
बिहार में शेखपुरा जिले की बरबीघा सीट पर सबसे पहले परिणाम आएगा। पिछली बार यहां महज 113 मतों से जीत-हार का फैसला हुआ था। बरबीघा में 275 बूथ हैं इस बार। यहां महज 20 राउंड में गिनती पूरी हो जाएगी। इसके बाद दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट पर 21 राउंड में 296 बूथों की मतगणना होगी। यानी, पहले और दूसरे नंबर पर परिणाम इन्हीं का आ सकता है। कम बूथों वाली विधानसभा सीटों की बात करें तो इनके बाद कुशेश्वरस्थान, मखदुमपुर, अलौली, खगड़िया, केसरिया, शेखपुरा, लौरिया, मधुबन, बिहपुर, जीरादेई, गोपालपुर, मोहिउद्दीननगर, अरवल आदि हैं।
मोकामा में दिखेगी जनता की पसंद
पटना जिले की 14 विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो सबसे कम 342 बूथों वाले मोकामा विधानसभा सीट का परिणाम सबसे पहले आ सकता है। यहां 25 राउंड की गिनती होगी। 25 राउंड की गिनती बाढ़, बख्तियारपुर में भी होगी, लेकिन यहां के बूथ क्रमश: 349 और 351 हैं। मतलब, संभव है कि तीनों क्षेत्रों परिणाम आसपास समय में आए, लेकिन संभावना यही है कि मतदान से ठीक पहले हत्या के एक मामले में जेल भेजे गए जनता दल यूनाईटेड प्रत्याशी अनंत सिंह का चुनाव परिणाम सबसे पहले आए। पटना में सर्वाधिक बूथ शहरी क्षेत्र के दीघा विधानसभा सीट पर हैं। यहां 35 राउंड में 501 मतदान केंद्रों में पड़े वोटों की गिनती होगी। मतलब, शायद सबसे अंत में इसका परिणाम सामने आएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।