मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा नदी के किनारे अज्ञात कारणों से 150 तोतों की मौत से हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत का कारण फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा। प्रशासनिक अमला जांच के लिए पहुंचा है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने विसरा जांच के लिए भोपाल और जबलपुर लैब भेजा है।
भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के बाद सतना जिले में जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों से लेकर मंडल पदाधिकारियों और वर्तमान पार्षदों तक कई नाम चर्चा में हैं। संगठन अनुभव, जातीय समीकरण और मिशन 2028 के मद्देनज़र जिला नेतृत्व के चयन पर गहन मंथन जारी है।
श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात दितवाह अब भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में उफान के बीच प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अलर्ट जारी कर दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी आधी आबादी ने बंपर वोटिंग की। परिणाम यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया। चार जिले ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 फीसदी से भी अधिक रही।
इंग्लैंड में एक ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब लंदन की ओर जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति ने कई यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। ट्रेन में हर जगह खून था और डर के मारे कई यात्री वॉशरूम में छिप गए। यह घटना डॉन्कास्टर से लंदन किंग्स क्रॉस स्टेशन जा रही ट्रेन में हुई। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
एलओसी फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो केवल 27 अक्टूबर तक ही सक्रिय रहेगी। सीबीएसई की ओर से एलओसी करेक्शन विंडो 13 अक्टूबर को खोली गई थी। साथ ही विंडो 27 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय रहेगी।
तालिबान के उप सूचना मंत्री मुजाहिद फाराही ने ऐलान किया है कि जल एवं ऊर्जा मंत्रालय को तालिबान के सर्वोच्च नेता शेख हिबतुल्लाह अखुंदजादा से कुनार नदी पर बिना किसी देरी के बांधों का निर्माण शुरू करने के निर्देश मिले हैं। यह नदी पाकिस्तान में बहती है और पाकिस्तान के लिए पानी का एक बड़ा सोर्स है।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है और निवाड़ी जिले के हेमंत सोनी का पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, जो ऋषिकेश में गंगा नदी में गिरने के बाद लापता हो गए थे।
मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप से अब 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। दर्जनभर मासूम अभी भी जिंदगी औ मौत से जूझ रहे हैं। इस केस में मप्र पुलिस ने एक डॉक्टर और सीरप बनाने वाली कंपनी के मालिक के बाद एक और गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
शराबबंदी वाले बिहार में 1करोड़ की शराब की बरामदगी की गई है। साथ ही पुलिस ने तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है।पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनकी निशानदेही पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब पंजाब निर्मित है और अधिकांश बोतलों पर लगे बारकोड को सप्लायर की पहचान छिपाने के लिए स्क्रैच कर दिया गया था।






















