मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पहला हादसा बिस्टान के पास पिपरखेड़ा में हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। उन पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई ।
खरगोन। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पहला हादसा बिस्टान के पास पिपरखेड़ा में हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। उन पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। वहीं दूसरा हादसा कसरावद रोड पर हुआ, जहां एक कार और पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार विजय गोयल (23) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इन दोनों हादसों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों हादसों में मृत तीनों युवकों का खरगोन जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। दोनों हादसों की वजह तेज रफ्तार में गाड़ियों का होना बताया जा रहा है।
खेत में अज्ञात ने लगाई आग
खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंधानिया में बुधवार देर रात खेत में काटकर रखी चने की फसल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने से खेत में रखा करीब 20 क्विंटल चना जलकर राख हो गया, जिसकी कीमत सवा लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। एक किसान की मेहनत पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी।
पुलिस मौके पर पहुंची
किसान ने चने की फसल काटकर खेत में ढेर लगाकर रखी थी, तभी रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में लेकर खाक कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे किसका हाथ है। किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समयसीमा तय की। अधिकारियों को गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।