मिसरोद गांव में ओवरटेकिंग के विवाद को लेकर बीती देर शाम साध्वी रंजना और उनके शिष्यों से मारपीट हो गई। साथ ही बदमाशों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। शिष्यों ने कार चालक की चेन झपटने का आरोप भी लगाया है।

देर शाम साध्वी रंजना और उनके शिष्यों से मारपीट हो गई।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मिसरोद गांव में ओवरटेकिंग के विवाद को लेकर बीती देर शाम साध्वी रंजना और उनके शिष्यों से मारपीट हो गई। साथ ही बदमाशों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। शिष्यों ने कार चालक की चेन झपटने का आरोप भी लगाया है। शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने छह घंटे तक कार्रवाई नहीं की, जिससे गुस्साए विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिसरोद थाना घेरकर धरना दिया, जिसके बाद देर रात पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल, साध्वी रंजना शाम को सलैया में एक कार्यक्रम से अपने पेबल बे स्थित घर लौट रही थीं। उनकी कार में दो अन्य साध्वियां और एक शिष्य भी थे, वही कार चला रहे थे।
समझाया तो कर दी मारपीट
कार जब मिसरोद गांव पहुंची तो सामने से एक कार आ रही थी। रास्ता न होने के कारण साध्वी रंजना के चालक ने पहले सामने वाली कार के निकलने का इंतजार किया। इसी दौरान पीछे से कार सवार कुछ बदमाश लगातार उनकी कार को पीछे से टच कर रहे थे। चालक और एक अन्य साध्वी ने इसे लेकर कार चालकों को समझाइश दी तो वे कार से उतरकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वे अभद्र व्यवहार करने लगे। साध्वी रंजना व उनके शिष्य ने समझाया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी।
हंगामे के बाद रात 11:30 बजे केस दर्ज
साध्वी रंजना से बदमाशों ने झूमाझटकी की, जिससे वह नीचे गिर पड़ीं। साथ ही कार में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद जब वे शिकायत करने मिसरोद थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने देर रात करीब 11:30 बजे केस दर्ज किया है। मिसरोद निवासी विनय पाटीदार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार जब्ती की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रदेशव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सुंदरकांड पाठ और सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार से लंबित मांगों के समाधान की अपील की। हड़ताल से पोषण पुनर्वास केंद्रों और आरोग्य मंदिरों का काम प्रभावित हुआ।
सतना जिले के अमरपाटन और देवराजनगर में खसरा नियंत्रण एवं टीकाकरण समीक्षा के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी ने लापरवाह एएनएम के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कई स्वास्थ्य केंद्रों में पद रिक्त होने से टीकाकरण प्रभावित है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी। आर. वेंकटरमण के बाद कार्यकाल के दौरान यहां आने वाली वे देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। जानिए प्रशासनिक तैयारियों और इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के चयन पर पार्टी के भीतर विरोध के सुर। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने राहुल-प्रियंका के फैसलों पर उठाए सवाल, क्रॉस वोटिंग के दिए संकेत। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रायसेन के बाड़ी में वक्फ बोर्ड की 253 एकड़ जमीन के कथित सौदे पर विवाद गहराया। भोपाल में जुमे की नमाज के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से विश्व पर्यावरण दिवस पर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा- पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और वन्य जीव हमारे जीवन के आधार हैं। भारतीय परंपरा ने हमें प्रकृति के साथ रहने का मार्ग दिखाया है।
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रायसेन-भोपाल मार्ग पर आज सुबह बिलखिरिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर के बाद हुआ, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।
मध्य प्रदेश में मानसून की आमद अभी भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून में जमकर बारिश हो रही। झाबुआ में आज तेज बारिश हुई। धार, पीथमपुर और रतलाम में भी पानी गिरा। देवास में बारिश की वजह से एक कार रपटे में बह गई। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
मध्यप्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको सुरक्षित निकाल लिया।
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले की नईगढ़ी जनपद पंचायत के मगनिया गांव की रहने वाली छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी और हाल ही में आयोजित परीक्षा में 650 अंक मिलने की उम्मीद जता रही थी।