सतना के प्रेमनगर में पटाखे की चिंगारी से बिजली विभाग के स्टोर और केबल यार्ड तक आग फैलने का खतरा पैदा हुआ। पांच दमकल वाहनों ने आग बुझाई, वहीं शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दीपावली के पटाखों की एक चिंगारी मंगलवार शाम प्रेमनगर में बड़े अग्निकांड का सबब बनते-बनते रह गई। प्रेम बिहार आवासीय कॉलोनी स्थित मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (एमपीपीईबी) के नवनिर्मित कार्यालय परिसर में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। बाउंड्री के पीछे पड़े कचरे और सूखी घास से उठीं लपटें पेड़ों को चपेट में लेते हुए स्टोर और पास स्थित केबल यार्ड तक पहुंच गईं। आग की भयावहता देखकर आसपास के रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते नगर निगम के अग्निशमन अमले ने मोर्चा संभाल लिया और आग को बड़े नुकसान में तब्दील होने से रोक दिया। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब सात बजे विद्युत विभाग के स्टोर की बाउंड्री के पीछे पड़े कचरे में अचानक आग भड़क उठी। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से कचरे में आग लगी। सूखी घास और आसपास के पेड़ों ने आग को तेजी से फैलने का मौका दिया। देखते ही देखते लपटें बाउंड्री पार कर विद्युत विभाग के स्टोर और केबल यार्ड की ओर बढ़ने लगीं। स्टोर में बिजली मीटर और नए विद्युत कनेक्शन से संबंधित सामग्री रखी हुई थी। आग वहां तक पहुंचने से नुकसान की आशंका बढ़ गई थी।
पांच दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा के निर्देश पर फायर अधिकारी आरपी परमार के नेतृत्व में अग्निशमन अमला मौके पर पहुंचा। आग की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने पांच दमकल वाहनों को लगाया। दमकलकर्मियों ने चारों ओर से पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासनिक स्तर पर भी बिरला से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलाने की व्यवस्था की गई। नगर निगम की तत्परता से स्टोर में रखी सामग्री को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
एहतियात में रातभर रहेगी दमकल
एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका सामने आई है। एहतियात के तौर पर रातभर एक फायर ब्रिगेड मौके पर तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए एक गार्ड भी तैनात रहेगा। बुधवार सुबह बाउंड्री के पीछे जमा कचरे की सफाई कराई जाएगी और आग से प्रभावित पेड़ों को हटाया जाएगा।
एसडीएम-तहसीलदार सहित विद्युत अधिकारी पहुंचे
आग की सूचना पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया और तहसीलदार सौरभ मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीएसपी मनीष त्रिपाठी, विद्युत विभाग के शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल, एसटीसी संभाग के कार्यपालन अभियंता राजकुमार पांडे, सहायक अभियंता कुलदीप मिश्रा तथा कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार दुबे और राहुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्टोर और केबल यार्ड की सुरक्षा का जायजा लिया।
विद्युत विभाग के परिसर में कचरे का ढेर क्यों?
इस घटना ने विद्युत विभाग के परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। जिस स्थान पर बिजली मीटर और विद्युत सामग्री का स्टोर है, उसकी बाउंड्री के पीछे कचरा और सूखी घास जमा होना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। दीपावली के दौरान पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका के बावजूद परिसर में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और आसपास की सफाई क्यों नहीं थी, यह जांच का विषय है। फिलहाल आग बुझ गई है, लेकिन इसने विभागीय लापरवाही की संभावनाओं को जरूर उजागर कर दिया है।
अग्निकांडों के बीच जागा निगम प्रशासन, दमकल अमले को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
शहर में लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं के बीच नगर निगम प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने अग्निशमन विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दमकल अमले को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचें और बचाव कार्य शुरू करें। बैठक में दमकल वाहनों की उपलब्धता, उनकी कार्यशील स्थिति, आवश्यक उपकरणों और कर्मचारियों की तैनाती की समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी दमकल वाहन पर्याप्त स्टाफ के साथ तैयार रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में संसाधनों की कमी बाधा न बने। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अग्निशमन विभाग की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में शहर में आगजनी की घटनाओं ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई है। ऐसे में निगम की सक्रियता और दमकल अमले की तत्परता अहम होगी। बैठक में उपायुक्त सत्यम मिश्रा, अनुराग तिवारी और फायर अधिकारी आरपी परमार उपस्थित रहे।
बिना भवन अनुज्ञा बना था भवन अग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी नदारद
खेरमाई रोड स्थित जया रैगजीन में 6 नवंबर को हुए अग्निकांड ने नगर निगम की जांच में कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि जिस भवन में कारोबार संचालित हो रहा था, उसका निर्माण नगर निगम की भवन अनुज्ञा के बिना कराया गया था। इतना ही नहीं, भवन में अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। संपत्ति कर के मामले में भी स्थिति गंभीर मिली। वित्तीय वर्ष 2017-18 से भवन का संपत्ति कर बकाया पाया गया है। अग्निकांड के बाद नगर निगम ने मामले की पड़ताल के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। इसमें फायर अधिकारी आरपी परमार, भवन निरीक्षक सुलभ पाठक और राजस्व अधिकारी यूसुफ खान को शामिल किया गया था। समिति ने घटनास्थल का निरीक्षण कर भवन निर्माण की वैधता, अग्नि सुरक्षा इंतजाम और संपत्ति कर संबंधी अभिलेखों की जांच की। इसमें भवन अनुज्ञा नहीं होने से लेकर अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और वर्षों से कर बकाया होने तक की अनियमितताएं सामने आईं। नगर निगम अब जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करेगा। अग्निकांड ने शहर के व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा और वैधानिक अनुमतियों की जांच की जरूरत भी रेखांकित कर दी है।

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने के बाद साध्वी हर्षानंद गिरि ने अखाड़ा परिषद पर हमला बोला है। जानें मुंबई पुलिस की कार्रवाई और अखाड़े से निष्कासन की पूरी खबर।
सिंगरौली के बरहपान गांव में दो मंजिला कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। सांसद और विधायक ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी।
सतना के प्रेमनगर में पटाखे की चिंगारी से बिजली विभाग के स्टोर और केबल यार्ड तक आग फैलने का खतरा पैदा हुआ। पांच दमकल वाहनों ने आग बुझाई, वहीं शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
महापौर योगेश ताम्रकार के 63वें जन्मदिन पर सतना के साढ़े चार साल के विकास कार्यों की झलक। सीवर नेटवर्क, सड़कें, पार्क, आवास, जल संरक्षण और शहरी सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी उपलब्धियां।
सतना में कैट के 13वें दीपावली मिलन समारोह में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांसद गणेश सिंह ने राजस्व योगदान देने वाले कारोबारियों, चिकित्सक और इंजीनियर को भामाशाह सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा।
सतना जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के प्रयासों के बावजूद सात महीने में 248 महिलाओं का प्रसव घर पर हुआ, जबकि 54 महिलाओं ने अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में बच्चों को जन्म दिया।
सतना नगर निगम आयुक्त ने पांच वार्डों में सड़क और नाली निर्माण प्रस्तावों की जमीनी पड़ताल की। अब तकनीकी जांच और वास्तविक जरूरत के आधार पर मिलेगी मंजूरी, छठ पूजा की तैयारियों का भी निरीक्षण।
किसानों की कार्यशैली को लेकर दिए गए अपने एक विवादित बयान पर घिरे रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने आखिरकार माफी मांग ली है। बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक विरोध के बाद सांसद ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी और स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया था।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 19 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के रोमांच की साक्षी बनने जा रही है। प्रदेश पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करेगा। यह भव्य आयोजन राजधानी के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।
मध्यप्रदेश में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का दायरा जरूर बढ़ा है, लेकिन शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6, 2023-24) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 12 से 23 माह आयु वर्ग के केवल 81.5 प्रतिशत बच्चों को ही सभी निर्धारित टीके लग पाए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह