मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 19 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के रोमांच की साक्षी बनने जा रही है। प्रदेश पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करेगा। यह भव्य आयोजन राजधानी के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।

छह देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम और केंद्रीय खेल मंत्री मंडाविया करेंगे
अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का लोकार्पण भी होगा
भोपाल में 19 नवंबर से ट्रॉफी का रोमांच, दर्शकों की एंट्री होगी फ्री
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 19 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के रोमांच की साक्षी बनने जा रही है। प्रदेश पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करेगा। यह भव्य आयोजन राजधानी के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा, जहां खिताब के लिए एशिया की छह शीर्ष टीमें भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड आपस में भिड़ेंगी। इस टूर्नामेंट में लगभग 150 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगी। बुधवार को प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके साथ ही प्रदेशव्यापी ट्रॉफी टूर को भी हरी झंडी दिखाई गई, जो 11 से 19 नवंबर तक मध्यप्रदेश के सभी संभागों का भ्रमण कर खेल प्रेमियों में उत्साह जगाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन यानी 19 नवंबर को मेजबान भारत और मलेशिया के बीच जोरदार मुकाबला खेला जाएगा।
सीएम और केंद्रीय खेल मंत्री करेंगे शुभारंभ
प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ 19 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का लोकार्पण भी करेंगे, जो राज्य के खेल बुनियादी ढांचे में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। टूर्नामेंट के पहले ही दिन मेजबान भारत का मुकाबला मलेशिया की टीम से होगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
दर्शकों के लिए नि:शुल्क प्रवेश
पांच हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस आधुनिक स्टेडियम में प्रतिदिन तीन डे-नाइट मुकाबले फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। अधिक से अधिक खेल प्रेमियों को मैदान तक लाने के लिए प्रशासन ने सभी मैचों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा है। जो दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, वे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इस टूर्नामेंट का प्रसारण दुनिया के 166 देशों में किया जाएगा।
हॉकी के संग दिखेगी संस्कृति की झलक
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के माध्यम से खेल के साथ-साथ मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर जनजातीय व्यंजन, पारंपरिक हस्तशिल्प और लोककलाओं के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे न केवल स्थानीय कलाकारों और पारंपरिक खानपान को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि प्रदेश में खेल पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
हॉकी को समर्पित रहेगा पूरा नवंबर माह
खेल मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से मध्यप्रदेश की खेल शक्ति और पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि नवंबर का पूरा महीना हॉकी को समर्पित रहेगा और इसी कड़ी में भारतीय महिला हॉकी टीम तथा मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की टीम के बीच एक विशेष मैत्री मैच भी आयोजित किया जाएगा।

किसानों की कार्यशैली को लेकर दिए गए अपने एक विवादित बयान पर घिरे रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने आखिरकार माफी मांग ली है। बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक विरोध के बाद सांसद ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी और स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया था।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 19 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के रोमांच की साक्षी बनने जा रही है। प्रदेश पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करेगा। यह भव्य आयोजन राजधानी के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।
मध्यप्रदेश में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का दायरा जरूर बढ़ा है, लेकिन शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6, 2023-24) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 12 से 23 माह आयु वर्ग के केवल 81.5 प्रतिशत बच्चों को ही सभी निर्धारित टीके लग पाए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 1211.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों, अंगारेश्वर महादेव और गढ़कालिका मंदिर के विकास, किसानों को 4 गुना मुआवजे और 17 नवंबर को जू एंड रेस्क्यू सेंटर के भूमि-पूजन की विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 'जनजातीय गौरव दिवस' की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जबलपुर, धार और खंडवा में होने वाले आयोजनों और आदिवासी कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी।
मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त देखकर तालाब में कूदे तीन नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के उज्जैन आगमन पर समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मजार-ए-नजमी पहुंचकर उनसे भेंट की और सिंहस्थ 2028 का आमंत्रण दिया।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर मिली 13,400 आपत्तियों के निराकरण के लिए 16 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया, BIZ-1 और BIZ-2 जोन तथा आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के प्रस्ताव पर किसानों और रहवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह