मध्यप्रदेश में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का दायरा जरूर बढ़ा है, लेकिन शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6, 2023-24) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 12 से 23 माह आयु वर्ग के केवल 81.5 प्रतिशत बच्चों को ही सभी निर्धारित टीके लग पाए हैं।

अभी हर पांचवां बच्चा पूर्ण टीकाकरण से वंचित
प्रदेश में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का दायरा बढ़ा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का दायरा जरूर बढ़ा है, लेकिन शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6, 2023-24) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 12 से 23 माह आयु वर्ग के केवल 81.5 प्रतिशत बच्चों को ही सभी निर्धारित टीके लग पाए हैं। इसका अर्थ है कि राज्य में आज भी 18.5 प्रतिशत यानी हर पांचवां बच्चा पूर्ण टीकाकरण से वंचित है। वर्ष 2019-21 के एनएफएचएस-5 सर्वेक्षण में यह आंकड़ा 77.4 प्रतिशत था। बीते पांच वर्षों में महज 4.1 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है, जिसे निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए नाकाफी माना जा रहा है।
पहली खुराक के बाद ड्रॉपआउट बड़ी समस्या
सर्वेक्षण से यह स्पष्ट होता है कि टीकाकरण की शुरुआत लगभग सभी बच्चों की हो रही है, क्योंकि 97 प्रतिशत बच्चों को कम से कम एक टीका जरूर लगा है। प्रदेश में 95.7 प्रतिशत बच्चों को बीसीजी, 88.6 प्रतिशत को पेंटावैलेंट की तीनों खुराक और 85.4 प्रतिशत को पोलियो की तीन खुराक दी गई हैं। खसरा युक्त वैक्सीन की पहली खुराक 92 प्रतिशत बच्चों तक पहुंची है, लेकिन 24 से 35 माह आयु वर्ग में इसकी दूसरी खुराक का कवरेज गिरकर 67 प्रतिशत रह गया है। पहली और दूसरी खुराक के बीच 25 प्रतिशत अंकों का यह अंतर सबसे बड़ी चिंता है।
विशेष अभियान और दिसंबर 2026 का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ संयुक्त निदेशक (टीकाकरण) डॉ. एलपी भगोरिया के अनुसार, इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है। सरकार लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए विभाग ने दावा किया है कि सितंबर तक एमआर-1 कवरेज 95.2 प्रतिशत और एमआर-2 कवरेज 91.4 प्रतिशत तक पहुंच गया है। भारत सरकार ने 31 दिसंबर 2026 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है।
दूरस्थ क्षेत्र और प्रवासी परिवारों पर फोकस
विशेषज्ञों का मानना है कि लक्ष्य हासिल करने के लिए केवल वैक्सीन की उपलब्धता काफी नहीं है। आशा और एएनएम के जरिए घर-घर संपर्क, नियमित फॉलोअप और अभिभावकों को अगली खुराक की समय पर सूचना देना बेहद जरूरी है। विशेष रूप से आदिवासी इलाकों, दूरस्थ ग्रामीण बस्तियों और प्रवासी मजदूरों के परिवारों तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित करना ही इस अभियान की सफलता की असली कुंजी साबित होगी।

मध्यप्रदेश में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का दायरा जरूर बढ़ा है, लेकिन शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6, 2023-24) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 12 से 23 माह आयु वर्ग के केवल 81.5 प्रतिशत बच्चों को ही सभी निर्धारित टीके लग पाए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 1211.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों, अंगारेश्वर महादेव और गढ़कालिका मंदिर के विकास, किसानों को 4 गुना मुआवजे और 17 नवंबर को जू एंड रेस्क्यू सेंटर के भूमि-पूजन की विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 'जनजातीय गौरव दिवस' की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जबलपुर, धार और खंडवा में होने वाले आयोजनों और आदिवासी कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी।
मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त देखकर तालाब में कूदे तीन नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के उज्जैन आगमन पर समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मजार-ए-नजमी पहुंचकर उनसे भेंट की और सिंहस्थ 2028 का आमंत्रण दिया।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर मिली 13,400 आपत्तियों के निराकरण के लिए 16 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया, BIZ-1 और BIZ-2 जोन तथा आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के प्रस्ताव पर किसानों और रहवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह