रबी सीजन में इस बार किसानों ने बंपर बोवनी की है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने दावा किया है कि 2 जनवरी-2026 तक 634.14 लाख हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी है। 2024-25 में समान अवधि में 617. 74 लाख हेक्टेयर में बोवनी हुई थी।
मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे प्रशासन के तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। इंदौर के भागीरथपुरा में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। महिला का नाम गीताबाई (68) है। 16 बच्चों समेत सैकड़ों लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
नए साल2026 की शुरुआत हो चुकी है। साल का पहला दिन देश में कई बड़े बदलाव लेकर आया है। 1 जनवरी से कई ऐसे बदलाव हुए हैं, जो घर की रसोई से लेकर कार के शौकीनों तक की जेब का बोझ बढ़ाने वाला साबित होगा। आयल मार्केटिंग कंपनियों ने जहां दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत सभी शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा किया है।
चुनाव आयोग ने बीएलओ का वेतन 6000 से बढ़ाकर 12000 रुपए सालाना कर दिया है। यही नहीं आयोग ने जारी बयान में कहा है कि पिछला ऐसा बदलाव 2015 में किया गया था। पहली बार इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन आफिसर्स और असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन आफिसर्स को भी मानदेय दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश में 66 केवी या उससे अधिक क्षमता के विद्युत टॉवर लगाने और विद्युत पारेषण के लिए टॉवर लाइन बिछाने के लिए उपयोग में ली जाने वाली भूमि के प्रतिपूर्ति के संबंध में नए निर्देश जारी किए गए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सरकार प्रमोशन पर प्रमोशन दिए जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही पाकिस्तान सरकार ने आर्मी चीफ असिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया था, जो पाक सेना का दूसरा सबसे बड़ा पद है।
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में लागू किए गए नए जीएसटी सुधारों का मप्र के व्यापार, उद्योग और एमएसएमई सेक्टर पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव नजर आने लगा है। इन सुधारों से राज्य के विभिन्न उत्पादों में 6 से 10 प्रतिशत तक कीमतों की कमी दर्ज की गई है।
कभी सिर्फ किचन की जरूरत माने जाने वाला टमाटर अब मध्यप्रदेश की ताकत बन चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश ने टमाटर उत्पादन में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इसका श्रेय राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों, किसानों की मेहनत और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं को जाता है।
नया भारत प्रतिदिन नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। जिसका पूरी दुनिया लोहा मान रही है। इसी बीच भारत के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, एम-3एम हुरुन इंडिया ने बुधवार को भारत की सबसे अमीर हस्तियों की रिच लिस्ट-2025 जारी की। यह सूची देश के टॉप धनकुबेरों और नए बिजनेसमैन की सफलता को दर्शाती है।
बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को अपनाते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।






















