बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को अपनाते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहारवासियों को सौगात दे रहे हैं।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को अपनाते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को डिजिटल संसाधनों से लैस करने और उनके भत्तों में वृद्धि करने का फैसला लिया है, ताकि वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। नीतीश कुमार ने ये जानकारी एक्स पर दी है। दरअसल, बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहारवासियों को सौगात दे रहे हैं। दशहरा की शुरुआत होने से एक दिन पहले उन्होंने विकास मित्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बिहार महादलित विकास मिशन के अन्तर्गत कार्यरत प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट खरीदने की राशि देने, परिवहन, स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने की बात कही। सीएम ने लिखा कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।
सीएम ने एलान करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग तक सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के अन्तर्गत कार्यरत प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट क्रय के लिए एकमुश्त 25 हजार रुपए की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विकास मित्रों का परिवहन भत्ता 1900 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रतिमाह एवं स्टेशनरी भत्ता 900 से बढ़ाकर 1500 रुपए किए जाने का निर्णय लिया गया है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महादलित, दलित, अल्प संख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों तक शिक्षा का लाभ तथा अक्षर आंचल योजना के अधीन महिलाओं को साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षा सेवकों को डिजिटल गतिविधियों के संपादन के लिए स्मार्ट फोन क्रय करने के लिए 10-10 हजार रुपए की राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शिक्षण सामग्री मद में भुगतान की जा रही राशि को 3405 रुपए से बढ़ाकर छह हजार रुपए प्रति केन्द्र प्रतिवर्ष किए जाने का निर्णय लिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और सौरव दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।
चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे देश के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि के लिए हमेशा खुले हैं। इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा मिलने का समय मांगे जाने पर सीजेआई ने बताया कि उन्होंने विपक्ष को मुलाकात संभव न हो पाने का कारण लिखित रूप से भेज दिया है।
भारतीय नौसेना की ताकत में एक और ऐतिहासिक इजाफा हुआ है। सोमवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट मंगरोल को आधिकारिक तौर पर नौसेना के बेड़े में कमिशन (शामिल) कर लिया गया है।
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में खराबी के कारण अचानक आग लग गई। विमान को सुरक्षित हैदराबाद डायवर्ट किया गया। पढ़ें इस डरावनी घटना की पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई, तमिलनाडु में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जानिए मेट्रो विस्तार, रोजगार और निर्यात पर पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने रिहाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली में मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की गैर-कानूनी हिरासत पर रोक लगाते हुए बैरिकेडिंग की समीक्षा के आदेश दिए। पूरी खबर पढ़ें।
केंद्र सरकार ने 2010 बैच के राजस्थान कैडर IAS अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का नया उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। जानिए उनकी नियुक्ति और आयोग के प्रशासनिक बदलाव से जुड़ी पूरी जानकारी।