केंद्र सरकार ने UAPA की धारा 42 के तहत अधिसूचना जारी कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जाकिर नाइक के संगठन IRF के फंड फ्रीज करने और संपत्तियों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। जानें धारा 7 और 8 के प्रावधान।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार ने उपदेशक जाकिर नाइक और उसके संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। नई व्यवस्था के तहत अब सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को यह अधिकार मिल गया है कि वे जाकिर नाइक तथा IRF के विरुद्ध गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई कर सकें।
हाल के समय में जाकिर नाइक और उसकी संस्था के खिलाफ केंद्र सरकार की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सरकार ने IRF पर लगाए गए प्रतिबंध को आगामी 5 वर्षों के लिए और आगे बढ़ा दिया था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जाकिर नाइक की संस्था IRF ऐसी गतिविधियों में संलिप्त रही है, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं और जिनसे शांति व सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका है।
इन्हीं आशंकाओं को देखते हुए केंद्र ने UAPA की धारा 42 के तहत यह अधिसूचना जारी की है। इसके माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को IRF से जुड़े धन को फ्रीज करने तथा उसकी संपत्तियों व परिसरों तक पहुंच रोकने का अधिकार प्रदान किया गया है।
इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया पहले से जारी है, जिसे समय-समय पर और सख्त किया गया है। केंद्र सरकार ने IRF को UAPA के तहत गैर-कानूनी संगठन घोषित किया था।
यह निर्णय गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 3 की उपधारा (1) और (3) के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए लिया गया। ताजा अधिसूचना के जरिए इस प्रतिबंध के क्रियान्वयन और उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाइयों का दायरा सीधे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक बढ़ा दिया गया है।
नई अधिसूचना के तहत लागू होने वाली कार्रवाई में UAPA की धारा 7 और धारा 8 की अहम भूमिका है ...
UAPA की धारा 7 (फंड और संपत्तियों पर रोक): यह धारा सरकार को किसी गैर-कानूनी या प्रतिबंधित संगठन के फंड के उपयोग पर रोक लगाने का अधिकार देती है। इसके अंतर्गत सरकार लिखित आदेश जारी कर संगठन के लिए उपयोग होने वाले या उपयोग किए जाने वाले धन, प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) और क्रेडिट को नियंत्रित कर सकती है। ऐसा आदेश जारी होने के बाद संबंधित धन या संपत्ति रखने वाला कोई भी व्यक्ति सरकार की लिखित अनुमति के बिना उसका भुगतान, हस्तांतरण या किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं कर सकता।
UAPA की धारा 8 (परिसरों और स्थानों पर कार्रवाई): यह धारा गैर-कानूनी घोषित संगठन के उपयोग में आने वाले स्थानों और परिसरों पर कार्रवाई का प्रावधान करती है। इसके तहत संबंधित परिसर के इस्तेमाल पर रोक लगाने और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उसे प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की जा सकती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी है। जानें इस फैसले के राजनीतिक मायने और तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट पर इसका असर।
केंद्र सरकार ने UAPA की धारा 42 के तहत अधिसूचना जारी कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जाकिर नाइक के संगठन IRF के फंड फ्रीज करने और संपत्तियों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। जानें धारा 7 और 8 के प्रावधान।
केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को हरी झंडी दे दी है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी तथा 2051 तक परिसीमन फ्रीज रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दलों के बीच नेतृत्व और चुनावी रणनीति पर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
30 नवंबर को बुलाए गए संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्षी दलों और केंद्र सरकार के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस, सीपीआई और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के नेताओं ने बेहद कम नोटिस दिए जाने, एजेंडे की अस्पष्टता, महिला आरक्षण कानून और संभावित परिसीमन विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
उत्तरप्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिल्ली के दंपती और युवा क्रिकेटर समेत चार लोगों की मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर 'हाई सुगर', 'हाई सॉल्ट' और 'हाई फैट' चेतावनी लेबल के नियम जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। जानें अदालत के मुख्य आदेश और 10 सप्ताह बाद होने वाली अगली सुनवाई की पूरी जानकारी।
संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के ‘संविधान रक्षा मार्च’ की तैयारी, राहुल गांधी का X पोस्ट, मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का उल्लेख और पीएम मोदी के शुभकामना संदेश की विस्तृत जानकारी पढ़ें।
1994 के चर्चित आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी कानूनी प्रक्रिया, बिहार सरकार के नियम संशोधन और विवाद की मुख्य वजहें।
नवंबर के आखिरी सप्ताह में देशभर में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C और राजस्थान के फतेहपुर में 4.7°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जानें 27 और 28 नवंबर के लिए कोहरे, शीतलहर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का ताजा मौसम अपडेट।