नवंबर के आखिरी सप्ताह में देशभर में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C और राजस्थान के फतेहपुर में 4.7°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जानें 27 और 28 नवंबर के लिए कोहरे, शीतलहर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का ताजा मौसम अपडेट।

नवंबर का आखिरी सप्ताह शुरु होते ही देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी ने अपने रंग में आ गई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर मध्य भारत तक तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को मध्य प्रदेश के 6 और राजस्थान के 12 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है।
न्यूनतम तापमान @ 26 नवंबर 2026

सर्द हवाओं के चलने से राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजस्थान का फतेहपुर 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। वहीं, मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई है। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे (माइनस में) बना हुआ है, जिसका सीधा असर मैदानी राज्यों के मौसम पर पड़ रहा है।
देश के प्रमुख शहरों को न्यूनतम तापमान

तापमान में गिरावट के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम होने के कारण सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में नमी बढ़ने के कारण कोहरे की सघनता और बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों यानी 27 और 28 नवंबर के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के बड़े बदलावों की चेतावनी जारी की है:
तापमान में और गिरावट:
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आने का अनुमान है। इससे इन राज्यों में ठंड का असर और तेज होगा।
घने कोहरे का अलर्ट:
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में 27 और 28 नवंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाएं:
एक ओर जहां उत्तर भारत ठंड की चपेट में है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 नवंबर को भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के ‘संविधान रक्षा मार्च’ की तैयारी, राहुल गांधी का X पोस्ट, मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का उल्लेख और पीएम मोदी के शुभकामना संदेश की विस्तृत जानकारी पढ़ें।
1994 के चर्चित आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी कानूनी प्रक्रिया, बिहार सरकार के नियम संशोधन और विवाद की मुख्य वजहें।
नवंबर के आखिरी सप्ताह में देशभर में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C और राजस्थान के फतेहपुर में 4.7°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जानें 27 और 28 नवंबर के लिए कोहरे, शीतलहर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का ताजा मौसम अपडेट।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण और डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इसमें CIE विनिर्माण के लिए ₹11,000 करोड़ और पोर्ट, एयरपोर्ट व डाक विभाग की चार प्रमुख योजनाओं के लिए ₹8,934 करोड़ का आवंटन शामिल है। पढ़ें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा द्वारा 5 उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कांग्रेस में नाराजगी। इमरान मसूद ने सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव को घेरा, 26 सीटों के प्रस्ताव पर भी जताया ऐतराज।
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस सभी राज्यों में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। के.सी. वेणुगोपाल ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पाकिस्तान से संचालित शहजाद भट्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। मेरठ में उजैद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भारत विरोधी गतिविधियों में धकेलने की इस साजिश की गहराई से जांच कर रही हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और चर्चा से जुड़ी सभी अहम बातें यहां पढ़ें।
सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। जानिए तमिलनाडु के कार्तिगई दीपम विवाद।
दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की अहम बैठक संपन्न हो गई है। इस लेख में पढ़ें बैठक से जुड़ी हर बड़ी बात और आगामी चुनावों की रणनीति।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह