उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा द्वारा 5 उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कांग्रेस में नाराजगी। इमरान मसूद ने सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव को घेरा, 26 सीटों के प्रस्ताव पर भी जताया ऐतराज।

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा 5 प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने सपा के इस कदम पर तीखी नाराजगी जताते हुए गठबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
इमरान मसूद ने बेहद तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस कोई भिखारी नहीं है और न ही अखिलेश यादव से किसी खैरात का इंतजार कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सपा नेतृत्व कांग्रेस के साथ इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकता है।
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत जारी रहने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इनमें से 4 सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं, जिनमें बेहट, सहारनपुर, कैराना और अमरोहा शामिल हैं।
चूंकि इमरान मसूद स्वयं सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, इसलिए पश्चिमी यूपी की इन सीटों पर सपा की एकतरफा घोषणा से कांग्रेस को यह कदम और अधिक नागवार गुजरा है। इसे कांग्रेस अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में दखल और गठबंधन की मर्यादा के खिलाफ मान रही है।
इमरान मसूद ने कहा कि एक ओर जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है, वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों की घोषणाएं की जा रही हैं। उनके अनुसार, इससे यह स्पष्ट होता है कि गठबंधन को लेकर आवश्यक गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि पहले दोनों तरफ से लोग साथ बैठकर गंभीरता से चर्चा कर रहे थे, लेकिन अचानक इस तरह का घटनाक्रम सामने आ गया। मसूद के मुताबिक, अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी के भीतर मंथन किया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाना है और बातचीत के लिए आगे बैठना उचित होगा या नहीं।
सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने शुरुआत में 181 सीटों पर दावा किया था, जिसे बाद में घटाकर 100 से अधिक सीटों तक लाया गया। इसके जवाब में सपा की ओर से कांग्रेस को केवल 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया गया था।
इस प्रस्ताव और सीटों की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस ने सपा से सीटों की कोई भीख नहीं मांगी थी और फिर भी 26 सीटों की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि यदि कोई दल इस तरह शर्तें थोपने का तरीका अपनाता है, तो स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए ऐसी बातें स्वीकार करना कठिन होता है।
इमरान मसूद ने स्पष्ट किया कि गठबंधन और आगे की रणनीति पर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही लेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आएंगे तथा नेतृत्व जो भी दिशा-निर्देश देगा, पार्टी के कार्यकर्ता उसी के अनुरूप काम करेंगे।
अंत में उन्होंने गठबंधन की दिशा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर यह स्पष्ट रूप से तय करना होगा कि वास्तविक लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लड़नी है या फिर कांग्रेस से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा द्वारा 5 उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कांग्रेस में नाराजगी। इमरान मसूद ने सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव को घेरा, 26 सीटों के प्रस्ताव पर भी जताया ऐतराज।
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस सभी राज्यों में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। के.सी. वेणुगोपाल ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पाकिस्तान से संचालित शहजाद भट्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। मेरठ में उजैद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भारत विरोधी गतिविधियों में धकेलने की इस साजिश की गहराई से जांच कर रही हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और चर्चा से जुड़ी सभी अहम बातें यहां पढ़ें।
सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। जानिए तमिलनाडु के कार्तिगई दीपम विवाद।
दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की अहम बैठक संपन्न हो गई है। इस लेख में पढ़ें बैठक से जुड़ी हर बड़ी बात और आगामी चुनावों की रणनीति।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल! 6 साल बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और सुखबीर बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन और NDA में अकाली दल की वापसी का औपचारिक ऐलान किया।
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.6°C तो गंगोत्री में -14°C पहुंचा। यूपी के 15 शहरों में घने कोहरे और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें अपने राज्य के मौसम का पूरा हाल।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस कम से कम 100 सीटों की मांग पर अड़ी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। आगरा से पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे 4 बच्चों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हैं।