उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.6°C तो गंगोत्री में -14°C पहुंचा। यूपी के 15 शहरों में घने कोहरे और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें अपने राज्य के मौसम का पूरा हाल।

देशभर में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और उत्तर से लेकर मध्य भारत तक तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजस्थान के सीकर स्थित फतेहपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.6°C रिकॉर्ड किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। वहीं, मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल 12.4°C न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में भी सुबह के समय छाए कोहरे के बीच अगले तीन दिनों तक ठंड बढ़ने के प्रबल आसार हैं।
उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ-साथ अब घने कोहरे ने भी जनजीवन और यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह प्रदेश के 15 प्रमुख शहरों में घना कोहरा छाया रहा। लखीमपुर खीरी में कोहरा इतना अधिक था कि विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर 25 मीटर से भी कम रह गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्ते में उत्तर प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे गलन बढ़ेगी।
पहाड़ी राज्यों में भीषण ठंड के कारण जल स्रोत जमने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कड़ाके की सर्दी के चलते प्रसिद्ध मणिमहेश झील पूरी तरह जम गई है और इसकी सतह पर 4 से 5 इंच मोटी बर्फ की परत बिछ गई है। जम्मू-कश्मीर के भी छह शहरों में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जिसमें शोपियां सबसे ठंडा (-3.9°C) रहा, जबकि श्रीनगर में पारा -0.4°C रिकॉर्ड हुआ। उधर, उत्तराखंड के चारों धामों में भी तापमान माइनस में बना हुआ है। गंगोत्री में न्यूनतम तापमान माइनस 14°C और बद्रीनाथ में माइनस 11°C तक लुढ़क गया है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में कोहरे और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है....
25 नवंबर का मौसम:
कोहरे का अलर्ट: उत्तराखंड सहित पूर्वोत्तर के राज्यों—असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश और तेज हवाएं: दक्षिण भारत के तटीय और आंतरिक हिस्सों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
26 नवंबर का मौसम:
दक्षिण भारत में बारिश जारी: 26 नवंबर को भी दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
उत्तर-मध्य भारत में शुष्क मौसम: उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं व कोहरे का असर जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल! 6 साल बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और सुखबीर बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन और NDA में अकाली दल की वापसी का औपचारिक ऐलान किया।
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.6°C तो गंगोत्री में -14°C पहुंचा। यूपी के 15 शहरों में घने कोहरे और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें अपने राज्य के मौसम का पूरा हाल।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस कम से कम 100 सीटों की मांग पर अड़ी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। आगरा से पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे 4 बच्चों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हैं।
अयोग्यता की कार्यवाही से बचने के लिए दिए जाने वाले रणनीतिक इस्तीफों पर रोक और दसवीं अनुसूची में सुधार की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग को नोटिस जारी किया है।
देशभर के रिहायशी इलाकों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभी राजधानियों के नगर निगमों से 6 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। भोपाल नगर निगम की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के I4C की इकाई NCTAEU ने व्हाट्सएप वेब के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। जानें कैसे हो सकता है अकाउंट का दुरुपयोग, किन कंप्यूटरों से बचें और क्या सावधानियां बरतें।
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को राहत देते हुए जनवरी 2027 से 2,000 रुपये मासिक भत्ता देने का फैसला किया है। जानें 'भरोसा' योजना की पात्रता, लाभ और कैबिनेट के इस बड़े फैसले की पूरी जानकारी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश से गरीबी के स्थायी खात्मे के लिए सरकार का रोडमैप साझा किया। जानिए कैसे कल्याणकारी योजनाओं, मुद्रा लोन और डिजिटल पहुंच के जरिए गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। जानें क्यों कोलकाता के मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता और कैसे होगा लंबित अपीलों का निपटारा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह