अयोग्यता की कार्यवाही से बचने के लिए दिए जाने वाले रणनीतिक इस्तीफों पर रोक और दसवीं अनुसूची में सुधार की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग को नोटिस जारी किया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अयोग्यता की कार्यवाही से बचने और चुनी हुई सरकारों के अस्तित्व को प्रभावित करने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए जाने वाले 'रणनीतिक इस्तीफों' के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने दल-बदल विरोधी कानून में व्यापक सुधार की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग से जवाब तलब किया है। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने ए. सेतु की याचिका पर विचार करते हुए विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय को भी नोटिस जारी किए हैं।
एडवोकेट आर. सतीश कुमार और एडवोकेट जतिन के माध्यम से दायर इस याचिका में कहा गया है कि अयोग्यता की कार्यवाही का सामना कर रहे या इसकी आशंका वाले जनप्रतिनिधि—चाहे वे सांसद हों या विधायक—स्पीकर या सभापति द्वारा मामले के गुण-दोष के आधार पर निर्णय लेने से पहले ही अक्सर इस्तीफा दे देते हैं।
याचिकाकर्ताओं के अनुसार, इस प्रकार के इस्तीफों से सदनों या विधानसभाओं का संख्याबल प्रभावित हो सकता है, राजनीतिक जोड़-तोड़ को बढ़ावा मिल सकता है और संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दल-बदल कानून के संभावित परिणामों से आसानी से बचा जा सकता है।
याचिका में कोर्ट से यह निर्देश देने की मांग की गई है कि दसवीं अनुसूची के तहत यदि किसी सदस्य के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही लंबित है या उसकी संभावना है, तो उसका इस्तीफा स्वतः ही उस कार्यवाही को समाप्त न करे।
इसके बजाय, स्पीकर और सभापति को ठोस तथ्यों के आधार पर इस्तीफे की स्वैच्छिकता और वास्तविकता की गहराई से जांच करनी चाहिए, तर्कसंगत आदेश पारित करना चाहिए और अयोग्यता याचिका पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेना चाहिए।
याचिका में इस्तीफों तथा अयोग्यता से जुड़े मामलों का समयबद्ध, तर्कसंगत और पारदर्शी निपटारा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई गई है। साथ ही, मौजूदा स्पीकर-केंद्रित व्यवस्था की संस्थागत समीक्षा करने की मांग की गई है।
इसके अतिरिक्त, त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सरकार बनाने को लेकर संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत शपथ ग्रहण के बाद केवल सदन के भीतर ही बहुमत परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।
अयोग्यता की कार्यवाही से बचने के लिए दिए जाने वाले रणनीतिक इस्तीफों पर रोक और दसवीं अनुसूची में सुधार की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग को नोटिस जारी किया है।
देशभर के रिहायशी इलाकों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभी राजधानियों के नगर निगमों से 6 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। भोपाल नगर निगम की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के I4C की इकाई NCTAEU ने व्हाट्सएप वेब के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। जानें कैसे हो सकता है अकाउंट का दुरुपयोग, किन कंप्यूटरों से बचें और क्या सावधानियां बरतें।
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को राहत देते हुए जनवरी 2027 से 2,000 रुपये मासिक भत्ता देने का फैसला किया है। जानें 'भरोसा' योजना की पात्रता, लाभ और कैबिनेट के इस बड़े फैसले की पूरी जानकारी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश से गरीबी के स्थायी खात्मे के लिए सरकार का रोडमैप साझा किया। जानिए कैसे कल्याणकारी योजनाओं, मुद्रा लोन और डिजिटल पहुंच के जरिए गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। जानें क्यों कोलकाता के मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता और कैसे होगा लंबित अपीलों का निपटारा।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक सेशन जज को फटकार लगाते हुए ‘बाहुबली’ की तरह बर्ताव न करने को कहा। जानें पूरा मामला, BNSS और CrPC की धाराओं पर कोर्ट की टिप्पणी और रोहतास एसपी पर लगे 1 रुपये जुर्माने से जुड़ी पूरी खबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया है। इस दौरान पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने उत्तराखंड के धारचूला और नेपाल के दार्चुला को जोड़ने वाले छारछुम अंतरराष्ट्रीय पुल का उद्घाटन किया, जिससे 200 किमी का सफर कम हो गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली में 20 मिनट की बैठक हुई। दोनों दलों ने बातचीत को सकारात्मक बताया और मंगलवार को अगली बैठक की घोषणा की।
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इरफान सिराज पाडो की सजा निलंबित कर देश भर को चौंका दिया है। कोर्ट ने आरोपी को मेडिकल आधार पर जमानत दी है। दोषी करीब 18 साल से जेल में बंद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह