सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक सेशन जज को फटकार लगाते हुए ‘बाहुबली’ की तरह बर्ताव न करने को कहा। जानें पूरा मामला, BNSS और CrPC की धाराओं पर कोर्ट की टिप्पणी और रोहतास एसपी पर लगे 1 रुपये जुर्माने से जुड़ी पूरी खबर।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार के एक सेशन जज के आचरण पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें न्यायिक शक्तियों का इस्तेमाल करते समय ‘बाहुबली’ की तरह बर्ताव बंद करने को कहा। यह मामला उस आदेश से जुड़ा है जिसमें सेशन जज ने कथित झूठी गवाही से जुड़े मामले में आपराधिक केस दर्ज करने के निर्देश का पालन न करने पर एक पुलिस अधीक्षक (SP) को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराते हुए 1 रुपये का जुर्माना लगाया था।
सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने बिहार के न्यायिक अधिकारी अनिल कुमार की याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में उन्होंने पटना हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनके कार्य और आदेशों पर प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए रोक लगाई गई थी।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल पहले दिए गए निर्देश के अनुसार एफआईआर (FIR) दर्ज न किए जाने को ‘कोर्ट की अवमानना’ नहीं माना जा सकता। पीठ ने कहा कि ट्रायल जज ने एसपी के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करके अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया, खासकर तब जब इससे संबंधित एक अपील पहले से ही हाई कोर्ट में लंबित थी।
अदालत ने जज को कानून की बुनियादी समझ पर भी घेरा और कहा कि कानून की उनकी समझ बेहद खराब है। पीठ ने टिप्पणी की कि उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 384 और दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 345 के दायरे को समझना चाहिए। कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि कोर्टरूम में बदसलूकी करना, किसी को थप्पड़ मारना या निर्देश के बावजूद बाहर जाने से मना करना अवमानना के दायरे में आता है, लेकिन एफआईआर दर्ज न होने को इस श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने सेशन जज के आक्रामक रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने एसपी को तलब किया और दोषी ठहराया, जो प्रक्रियागत अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि न्याय करने की मंशा की सराहना की जा सकती है, लेकिन न्यायिक व्यवस्था प्रक्रिया और अनुशासन से चलती है तथा एक जज को अपनी अधिकार सीमा का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अब यह मनमानी बंद होनी चाहिए।
पीठ ने यह भी सुझाव दिया कि न्यायिक अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी भेजा जाना चाहिए। सीजेआई ने सुनवाई के दौरान कहा कि याचिकाकर्ता से कहा जाए कि वह न्यायिक अधिकारों का प्रयोग करते समय ‘बाहुबली’ जैसा व्यवहार न करें।
यह पूरा मामला सासाराम (रोहतास) से जुड़ा है, जहां जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-IV ने 29 सितंबर 2026 को तत्कालीन रोहतास एसपी और आईपीएस अधिकारी रौशन कुमार को अदालत के आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने का दोषी ठहराया था और उन पर 1 रुपये का जुर्माना लगाया था। यह आदेश कथित झूठी गवाही देने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश का पालन न करने को लेकर दिया गया था।
इसके अतिरिक्त, सेशन जज ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिया था कि कोर्ट की टिप्पणियों को संबंधित अधिकारी के सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। उन्होंने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय से भी कहा था कि आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों के प्रशिक्षण में बदलाव किए जाएं ताकि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप हो सके।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश से गरीबी के स्थायी खात्मे के लिए सरकार का रोडमैप साझा किया। जानिए कैसे कल्याणकारी योजनाओं, मुद्रा लोन और डिजिटल पहुंच के जरिए गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। जानें क्यों कोलकाता के मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता और कैसे होगा लंबित अपीलों का निपटारा।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक सेशन जज को फटकार लगाते हुए ‘बाहुबली’ की तरह बर्ताव न करने को कहा। जानें पूरा मामला, BNSS और CrPC की धाराओं पर कोर्ट की टिप्पणी और रोहतास एसपी पर लगे 1 रुपये जुर्माने से जुड़ी पूरी खबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया है। इस दौरान पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने उत्तराखंड के धारचूला और नेपाल के दार्चुला को जोड़ने वाले छारछुम अंतरराष्ट्रीय पुल का उद्घाटन किया, जिससे 200 किमी का सफर कम हो गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली में 20 मिनट की बैठक हुई। दोनों दलों ने बातचीत को सकारात्मक बताया और मंगलवार को अगली बैठक की घोषणा की।
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इरफान सिराज पाडो की सजा निलंबित कर देश भर को चौंका दिया है। कोर्ट ने आरोपी को मेडिकल आधार पर जमानत दी है। दोषी करीब 18 साल से जेल में बंद है।
भारत और नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एशिया की भू-राजनीति और शक्ति संतुलन में भारत का दबदबा लगातार मजबूत बना हुआ है। आस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक भारत एशिया के शीर्ष तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है।
देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रयोगशाला जांच में कंपनी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद उस पर मुकदमा चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।
मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह