एशिया की भू-राजनीति और शक्ति संतुलन में भारत का दबदबा लगातार मजबूत बना हुआ है। आस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक भारत एशिया के शीर्ष तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है।

2026 में भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक
अमेरिका शीर्ष पर, चीन दूसरे और जापान चौथे स्थान पर
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एशिया की भू-राजनीति और शक्ति संतुलन में भारत का दबदबा लगातार मजबूत बना हुआ है। आस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक भारत एशिया के शीर्ष तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है। इस साल भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार एशिया में शक्ति संतुलन को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हुई है और अमेरिका की नीतिगत गलतियों के चलते वाशिंगटन व बीजिंग के बीच ताकत का अंतर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
एशिया की टॉप तीन शक्तियों में भारत
एशिया की पावर रैंकिंग में अमेरिका और चीन का दबदबा कायम है, लेकिन 2018 में इंडेक्स की शुरुआत के बाद से इनके बीच का अंतर सबसे कम रह गया है। अमेरिका 78.9 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिससे दोनों के बीच महज 5.3 अंकों का फासला बचा है। सैन्य क्षमता में भी यह अंतर सबसे निचले स्तर पर आया है। वहीं 40.5 अंकों के साथ भारत तीसरे और 38.6 अंकों के साथ जापान चौथे स्थान पर काबिज है।
पीएम मोदी की क्षेत्रीय रैंकिंग में सुधार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व के मूल्यांकन में बड़ा सुधार दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में उन्हें एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना गया है, जो चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ठीक पीछे हैं और उन्होंने अपनी रैंकिंग में तीन स्थानों का सुधार किया है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उनके वैश्विक नेतृत्व और रणनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर धारणा में मामूली गिरावट आई है।
आर्थिक क्षमता में मामूली गिरावट
भारत का राजनयिक प्रभाव 70.03 अंकों के साथ उसका सबसे मजबूत पक्ष बना हुआ है, जिसमें मामूली गिरावट के बावजूद स्थिरता दिखी है। दूसरी ओर भारत का आर्थिक क्षमता स्कोर थोड़ा गिरकर 26.4 अंक पर आ गया है। रुपये की कमजोरी, आईएमएफ की कार्यप्रणाली में बदलाव और विदेश में होने वाले निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की गिरावट का असर जीडीपी स्थिति पर पड़ा है।
अमेरिका को अब तक का सबसे बड़ा झटका
2026 में अमेरिका के राजनयिक प्रभाव में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। एकतरफा विदेश नीति, व्यापार शुल्क और ईरान से जुड़े संघर्ष ने एशिया में उसकी साख कमजोर की है। उसका राजनयिक स्कोर छह अंक गिरकर 76.7 पर आ गया है, जो लगातार चौथी गिरावट है। यह इंडेक्स 27 देशों व क्षेत्रों का 131 संकेतकों और आठ पैमानों पर आकलन करता है।

एशिया की भू-राजनीति और शक्ति संतुलन में भारत का दबदबा लगातार मजबूत बना हुआ है। आस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक भारत एशिया के शीर्ष तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की।
देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रयोगशाला जांच में कंपनी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद उस पर मुकदमा चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।
मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मधुबन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सूरत निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना बीती देर रात हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मजबूत अल नीनो से हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इससे सर्दियों में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी इसका असर रहेगा। यहां बारिश और ठंड ज्यादा होने का अनुमान है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कमर कस ली है। 23 नवंबर से दिल्ली में दोनों दलों की दो दिवसीय बैठक होगी। जानें सपा की नई कमेटी और आराधना मिश्रा के बयान की पूरी जानकारी।
भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क को मजबूती देते हुए सोमवार 23 नवंबर को अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के बीच नई ट्रेन का शुभारंभ होगा। जानें उद्घाटन स्पेशल और नियमित ट्रेन का नंबर, पूरा रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल।
नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र (बालेन) शाह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में दरमियानी रात हुए चार भीषण सड़क हादसों में 21 लोगों की जान चली गई है। इन दुर्घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। कहीं धार्मिक दर्शन करके लौटते समय परिवार हादसे का शिकार हो गया, तो कहीं सफर के दौरान काल ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह