30 नवंबर को बुलाए गए संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्षी दलों और केंद्र सरकार के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस, सीपीआई और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के नेताओं ने बेहद कम नोटिस दिए जाने, एजेंडे की अस्पष्टता, महिला आरक्षण कानून और संभावित परिसीमन विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।

विपक्ष ने पूछा- इतनी जल्दबाजी में क्यों केंद्र सरकार
सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार को घेरा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
30 नवंबर को बुलाए गए संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्षी दलों और केंद्र सरकार के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस, सीपीआई और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के नेताओं ने बेहद कम नोटिस दिए जाने, एजेंडे की अस्पष्टता, महिला आरक्षण कानून और संभावित परिसीमन विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। विपक्ष का आरोप है कि इस कदम से संसदीय परंपराओं और स्थापित नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि या तो उन्हें भूलने की बीमारी है या वे पूरा सच नहीं बता रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने वाला संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 पहले ही पारित और लागू हो चुका है, जिसे कांग्रेस का समर्थन भी मिला था। चिदंबरम ने पूछा कि मौजूदा कानून लागू करने के बजाय नए विधेयक की जरूरत क्यों पड़ रही है।
प्रक्रिया, जवाबदेही और परिसीमन पर चिंता
कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सामान्यत: दो-तीन सप्ताह के नोटिस के उलट इस बार केवल तीन दिन का नोटिस दिया गया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पहले जनगणना और परिसीमन के बाद कानून लागू करने की बात कहने वाली सरकार अब बिना जनगणना के इस पर चर्चा क्यों कर रही है। वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि विशेष सत्र नियमित शीतकालीन सत्र का विकल्प नहीं हो सकता और विधेयकों को नियमित सत्र में ही लाया जाना चाहिए, वरना यह संसद का मजाक उड़ाने जैसा होगा। सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा कि अगस्त से बिना सत्रावसान के खुले रखे गए मानसून सत्र के बाद अचानक विशेष सत्र बुलाने से सांसदों को प्रश्नकाल और शून्यकाल के जरिए सरकार को जवाबदेह ठहराने का मौका नहीं मिलेगा।
कार्यदिवसों की घटती संख्या पर बहस
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने तीन महीने की अनिश्चितता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या संसद केवल विधायी एजेंडा पास करने का माध्यम है या 1.4 अरब नागरिकों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने का मंच भी। वहीं, महुआ माजी ने परिसीमन को लेकर आशंका जताई। शशि थरूर ने कहा कि सरकार संसद को बहस के बजाय केवल बिल पास करने वाली संस्था मानती है और घटते कार्यदिवसों को देखते हुए भारत को भी अग्रिम वार्षिक संसदीय कैलेंडर जारी करना चाहिए। मणिकम टैगोर ने कहा कि मानसून सत्र को 100 से अधिक दिन लटकाने के बाद संविधान दिवस के आसपास केवल चार दिन के लिए सत्र बुलाना सरकार की जल्दबाजी को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दलों के बीच नेतृत्व और चुनावी रणनीति पर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
30 नवंबर को बुलाए गए संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्षी दलों और केंद्र सरकार के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस, सीपीआई और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के नेताओं ने बेहद कम नोटिस दिए जाने, एजेंडे की अस्पष्टता, महिला आरक्षण कानून और संभावित परिसीमन विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
उत्तरप्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिल्ली के दंपती और युवा क्रिकेटर समेत चार लोगों की मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर 'हाई सुगर', 'हाई सॉल्ट' और 'हाई फैट' चेतावनी लेबल के नियम जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। जानें अदालत के मुख्य आदेश और 10 सप्ताह बाद होने वाली अगली सुनवाई की पूरी जानकारी।
संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के ‘संविधान रक्षा मार्च’ की तैयारी, राहुल गांधी का X पोस्ट, मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का उल्लेख और पीएम मोदी के शुभकामना संदेश की विस्तृत जानकारी पढ़ें।
1994 के चर्चित आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी कानूनी प्रक्रिया, बिहार सरकार के नियम संशोधन और विवाद की मुख्य वजहें।
नवंबर के आखिरी सप्ताह में देशभर में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C और राजस्थान के फतेहपुर में 4.7°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जानें 27 और 28 नवंबर के लिए कोहरे, शीतलहर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का ताजा मौसम अपडेट।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण और डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इसमें CIE विनिर्माण के लिए ₹11,000 करोड़ और पोर्ट, एयरपोर्ट व डाक विभाग की चार प्रमुख योजनाओं के लिए ₹8,934 करोड़ का आवंटन शामिल है। पढ़ें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा द्वारा 5 उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कांग्रेस में नाराजगी। इमरान मसूद ने सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव को घेरा, 26 सीटों के प्रस्ताव पर भी जताया ऐतराज।
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस सभी राज्यों में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। के.सी. वेणुगोपाल ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह