कभी सिर्फ किचन की जरूरत माने जाने वाला टमाटर अब मध्यप्रदेश की ताकत बन चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश ने टमाटर उत्पादन में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इसका श्रेय राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों, किसानों की मेहनत और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं को जाता है।

प्रदेश ने टमाटर उत्पादन में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
कभी सिर्फ किचन की जरूरत माने जाने वाला टमाटर अब मध्यप्रदेश की ताकत बन चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश ने टमाटर उत्पादन में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इसका श्रेय राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों, किसानों की मेहनत और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं को जाता है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के सब्जी उत्पादक किसानों को सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। खास तौर पर टमाटर की खेती में किसानों की रुचि तेजी से बढ़ी है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। सरकार ने किसानों के लिए टमाटर बीज पर 50 प्रतिशत तक अनुदान देने की व्यवस्था की है। इस अनुदान से किसानों की लागत आधी रह जाती है। उत्पादन क्षमता में दोगुनी वृद्धि देखने को मिल रही है। टमाटर की नई किस्में और आधुनिक तकनीकों का उपयोग अब आम हो चुका है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत टमाटर आधारित लघु उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसान सिर्फ उपज बेचने तक सीमित नहीं, बल्कि टमाटर प्रोसेसिंग, सॉस, प्यूरी और केचप जैसे उत्पादों का निर्माण कर उद्यमी बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना ने किसानों को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्हें अपनी उपज से अधिकतम लाभ अर्जित करने का अवसर भी दिया है। अब मध्यप्रदेश के कई जिलों जैसे सागर, रतलाम, इंदौर, छिंदवाड़ा और धार में किसान टमाटर से जुड़ी वैल्यू चेन में सक्रिय रूप से जुड़ चुके हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।