रीवा जिले के मझिगवां में प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यापारी के दुकान और घर से 2200 बोरियां धान व कोदौ जब्त की गईं। बिना जमीन और लाइसेंस के अवैध भंडारण कर उपार्जन केंद्रों में बेचने की तैयारी का खुलासा हुआ है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग ने बैकुंठपुर वृत्त के मझिगवां में एक व्यापारी की दुकान पर रेड मारी। दुकान में पहले सिर्फ 500 बोरी धान ही मिली। इसके बाद जब एसडीएम की टीम पहुंची और घर की तलाशी ली गई तो उनके होश उड़ गए। खेती के नाम पर जमीन नहीं थी लेकिन पूरा दुकान, आंगन और घर का हर कमरा बोरियों से भरा था। प्रशासन ने 2200 बोरियां जब्त की। प्रकरण बनाया गया है।
किसानों की मेहनत को व्यापारी औने पौने दामों में खरीद कर मुनाफा कमाते हैं। सरकार भले ही किसानों को लेकर कितनी भी योजनाएं बनाए और वाहवाही लूटे लेकिन सारे दावे खोखले ही नजर आते हैं। छोटे किसानों को यही व्यापारी लूट लेते हैं। बड़े व्यापारी समर्थन मूल्य पर सरकार को धान बेच पाते हैं। शासन की इन्हीं खामियों का फायदा उठाकर एक व्यापारी ने छोटे-छोटे किसानों से धान और कोदौ खरीद कर घर, दुकान में अवैध भंडारण किया हुआ था। इसकी शिकायत एसडीएम सिरमौर तक पहुंची। उनके निर्देश पर नायब तहसीलदार बिंदू तिवारी और कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी विनीत मिश्रा ने मझिगवां मंडी स्टैंड के पास महेन्द्र गुप्ता की दुकान पर रेड मारी। मौके पर करीब 500 बोरी धान मिली। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर और अधिकारी पहुंच गए। सभी ने घर की तलाशी लेनी चाही। दुकानदार ने विरोध किया लेकिन सख्ती के बाद जब टीम दुकान और घर के अंदर पहुंची तो उनकी आंखे फटी रह गई। पूरा घर धान और कोदौ की बोरियों से भरा हुआ था। एक कमरा तक खाली नहीं था। मौके पर करीब 2200 बोरियां मिली हैं। इन सभी बोरियों को जब्त कर लिया गया है। समिति के सुपुर्द किया गया है। दुकानदार के खिलाफ भी प्रकरण बनाया गया है।
1238 धान और 967 बोरी कोदौ के जब्त किए गए
मझिगवां में हुई कार्रवाई के दौरान जांच टीम को मौके से 1238 बोरे धान के मिले। इसी तरह 967 बोरे कोदौ के जब्त किए गए हैं। जांच में पाया गया कि धान और कोदौ को व्यापारी उपार्जन केन्द्रों में बेचने के लिए जुटा रखा था। इस कार्रवाई ने पूरे जिला में हड़कंप मचा दिया है।
जमीन नहीं थी, लाइसेंस भी नहीं मिला
व्यापारी से जब अधिकारियों ने पूछा कि इतनी धान कहा से लाए तो वह बोला किसानों की है। जब पूछा गया कि कितनी जमीन है तो व्यापारी ने बोला उसके पास जमीन नहीं है। यह किसानों से खरीद कर लाया गया है। लाइसेंस मांगने पर उपलब्ध नहीं करा पाया। पूरा घर धान और कोदौं की बोरियों से भरा हुआ मिला। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।