रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं उजागर, मरीजों ने घेरकर शिकायतें कीं। डिप्टी सीएम ने डीन और अधीक्षक को फटकार लगाई, पार्किंग ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल मंगलवार को खुल ही गई। अचानक औचक निरीक्षण करने डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला सुपर स्पेशलिटी पहुंच गए। उन्होंने ओपीडी देखी। डॉक्टरों की मौजूदगी का अवलोकन किया। सेंट्रल पैथालॉजी का निरीक्षण किए। डीन और अधीक्षक की क्लास लगाई। निरीक्षण के दौरान पग पग पर मरीज और परिजन उनके पास शिकायतें लेकर पहुंच रहे थे। इस बात से वह इतने भड़के की डीन को खरी खोटी सुना गए। उन्होंने कहा अस्पताल में सब कुछ ठीक नहीं है। ऐसी व्यवस्था नहीं चलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 12.40 बजे डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला जीएमएच के ईएनटी विभाग पहुंचे। अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने पहुंचे थे। मरीज का हाल चाल जानने के बाद वह सीधे निरीक्षण करने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल की हालत देखकर वह भी दंग थे। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल डिप्टी सीएम करीब 1 बजे पहुंचे थे। अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी लेकिन कई ओपीडी से डाक्टर गायब थे। उन्होंने मरीजों की मिल रही लगातार शिकायतों को ध्यान में रखा और खुद ही ओपीडी पहुंच कर हर चेम्बर का अवलोकन करने लगे। वह कार्डियोलॉजी की ओपीडी भी पहुंचे। हालांकि मौके पर डॉ एसके त्रिपाठी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने प्रथम तल पर संचालित सेंट्रल पैथालॉजी का अवलोकन किया। इसके अलावा यहीं पर नेफ्रोलॉजी विभाग के नवनर्मित वार्ड का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां डिप्टी सीएम के सामने आईं। उन्होंने सभी खामियों को दूर करने के डीन और अधीक्षक को निर्देश दिए।
पार्किंग का ठेका निरस्त करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान पार्किंग की शिकायत लेकर भी मरीज डिप्टी सीएम के पास पहुंचे। मरीजों ने शिकायत की कि यहां पार्किंग में कर्मचारी मनमानी करते हैं। आधे घंटे गाड़ी खड़ी करने पर भी 20 रुपए वसूला जाता है। उनकी शिकायत को गंभीरता से डिप्टी सीएम ने लिया और डीन को टेंडर ही निरस्त करने के निर्देश दे दिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी मनमानी चल रही है तो ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।
सबसे ज्यादा कार्डियो और यूरो की शिकायत
डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान मरीज और परिजनों ने भी उन्हें घेर लिया। जैसे ही पता चला कि अस्पताल में डिप्टी सीएम का निरीक्षण चल रहा है। पीड़ित मरीज उनके पास पहुंच गए। कोई बेइतर इलाज न मिलने की शिकायत करने पहुंचा तो कोई अन्य परेशानियां सुनाने पहुंचा। डिप्टी सीएम को चंद मिनटों में ही इतने मरीज मिल गए कि उन्हें व्यवस्थाओं को लेकर अपनी सोच बदलनी पड़ गईं।
डीन और अधीक्षक को लगाई फटकार
निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने डीन डॉ सुनील अग्रवाल और अधीक्षक डॉ अक्षय रीवास्तव की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। ऐसे जैसे अस्पताल चल रहा है, वैसे नहीं चलेगा। ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। ओपीडी समय में सभी चिकित्सक बैठे। समय से आएं और समय से जाएं। इसक अलावा मरीजों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर की जाए। डीन को खास निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने डीन को सख्त लहजे में कहा है कि इस अव्यवस्था को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मरीजों को बेहतर इलाज मिले और समय पर मिले। इसका ध्यान रखा जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के एडीजे कोर्ट में सिंधिया राजपरिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर सुनवाई हुई। त्रिपुरा राजघराने की प्रतिमा देवी की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने जवाब दाखिल किया है। जानिए इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद की पूरी अपडेट।
भोपाल के समरधा जंगल में मिले एक साल के बाघ के शावक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच में बड़े बाघ के साथ टेरिटोरियल फाइट (क्षेत्रीय वर्चस्व) को मौत की वजह माना जा रहा है।
भोपाल टैक्सी चालक संघ और संयुक्त मोर्चा ने एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी के खिलाफ 18 अगस्त से शहर में टैक्सी संचालन पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया है। 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना प्रदर्शन होगा। जानिए यात्रियों के लिए क्या हैं वैकल्पिक इंतजाम और मुख्य मांगें।
भोपाल मेट्रो ने सोमवार से अपना नया परिचालन समय लागू कर दिया है। अब यात्रियों को सप्ताह के सभी दिनों में हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा मिलेगी। जानिए सुभाषनगर और एम्स के बीच चलने वाली मेट्रो का नया शेड्यूल और फेरों का विवरण।
रीवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच केंद्रीय जेल से 15 बंदियों को रिहाई मिली।
मैहर जिले में उफनते बरसाती नाले का रपटा पार करने की कोशिश में बाइक समेत युवक और उसके दो भांजे बह गए। करीब 20 घंटे चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद हुए।
विंध्य चेंबर के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सतना को व्यापारिक हब बताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया। व्यापार मेले की जमीन संबंधी तकनीकी अड़चन जल्द दूर करने का भरोसा दिया।
सतना जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने खुद प्रक्रिया परखी। पांच संस्थानों में मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा, लेकिन पैथोलॉजी जांच सिस्टम अटक रहा है।
स्टार ग्रुप में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मनाया गया। चेयरमैन रमेश सिंह व डायरेक्टर रेवत सिंह ने ध्वजारोहण किया। 60 से अधिक शाखाओं में उत्सव हुआ और 20 कर्मचारियों का सम्मान हुआ।
सतना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह हुए। विभिन्न संस्थानों में भी राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजन हुए और 12 बंदी रिहा किए गए।