मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'कृषि कर्मयोगी कार्यशाला' का शुभारंभ किया। किसान कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली परखी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 16 विभागों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल की।
मध्य प्रदेश के हरदा में किसान क्रांति आंदोलन शुरू। एमएसपी और मूंग खरीदी को लेकर 1000 ट्रैक्टरों के साथ मंडी में महापड़ाव। जानें क्यों ट्रंप के नाम लिखा गया ज्ञापन।
सतना जिले में ई-उपार्जन पोर्टल की सर्वर समस्या से किसान जूझ रहे हैं। न स्लॉट बुक हो पा रहे हैं और न उपज चढ़ रही है, जिससे भुगतान और खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
सतना मंडी में चना और मसूर की आवक बढ़ी, लेकिन एमएसपी पर खरीदी के आंकड़े सामने नहीं आए। कम कीमतों और स्लॉट की कमी से किसान परेशान, सिर्फ 5 प्रतिशत ही बेचने तैयार।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक वंदे मातरम् गायन के साथ आरंभ हुई। कैबिनेट में बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। सीएम की अगुवाई में कैबिनेट ने किसान मप्र भूमि अर्जन पुनर्वासन अधिनियम 2015 में मल्टीपिकेशन फैक्टर के पुनर्निर्धारण का प्रावधान किया है।
रीवा जिले में गेहूं खरीदी की घोषणा के तीन दिन बाद भी एक क्विंटल तौल नहीं हुई। बारदाने की कमी, भरे गोदाम और प्रशासनिक लापरवाही से किसान परेशान होकर लौट रहे हैं।
सतना जिले में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया बेहद धीमी है। सात दिन में केवल 5.83 फीसदी स्लॉट बुक हुए हैं और 77 में से सिर्फ पांच केंद्रों पर खरीदी शुरू हो पाई है।
रीवा में बिजली विभाग की लापरवाही से शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अमिलिया गांव में 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ और मुआवजे की मांग तेज हो गई।
रायसेन में 3 दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का समापन हुआ। नितिन गडकरी ने खुद को किसान बताते हुए ग्रामीण विकास पर जोर दिया, वहीं किसानों के मुद्दे पर रायसेन जा रहे जीतू पटवारी को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया।
सतना में चना और मसूर खरीदी में बड़ी असमानता दिखी, 4052 पंजीकृत किसानों में केवल 202 को स्लॉट मिला, जिससे हजारों किसान इंतजार में हैं और खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं






















