कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे किसान, छात्र, और महिलाओं के आंदोलनों को एक नक्शे पर जोड़ा जाएगा और संसद से सड़क तक समर्थन मिलेगा।

आंदोलनों को मिलेगी एक नई ताकत
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘सत्याग्रह’ नाम से एक अनोखा डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह लॉन्च महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के ठीक एक दिन बाद किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के अलग-अलग कोनों में विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों की जानकारी को एक ही डिजिटल मंच पर लाना है। राहुल गांधी ने इसके माध्यम से महात्मा गांधी के “सत्याग्रह” यानी सत्य के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष के विचार को आधुनिक युग में आगे बढ़ाने की बात कही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि इस वेबसाइट के जरिए प्रदर्शनकारी अपने आंदोलन और उससे जुड़े मुद्दों की पूरी जानकारी साझा कर सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटरैक्टिव मैप है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे समान आंदोलनों को आसानी से खोजा जा सकता है और लोग सीधे तौर पर एक-दूसरे से समर्थन भी मांग सकेंगे। उनका मानना है कि जब कोई आवाज़ अकेले उठती है, तो वह अक्सर दब जाती है, लेकिन ‘सत्याग्रह’ जैसी पहल इन बिखरी हुई आवाज़ों को एक नक्शे पर एकजुट करने का काम करेगी।
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि देशभर में Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित और महिलाएं अपने हक के लिए अकेले ही संघर्ष कर रहे हैं। हर संघर्ष और हर व्यक्ति की कहानी अपने आप में महत्वपूर्ण है। बापू ने सिखाया था कि सच सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन उससे भी बड़ा हथियार "एकता में सच के साथ खड़े होना" है। उन्होंने देश के आम नागरिकों और आंदोलनकारियों से अपील की है कि अगर वे किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो वे अपनी कहानी इस प्लेटफॉर्म पर भेजें, जिसमें मात्र दो मिनट का समय लगेगा।
वीडियो संदेश के जरिए राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि देश के विभिन्न हिस्सों में लाखों अलग-अलग प्रदर्शन चल रहे हैं—चाहे वह छात्रों की बात हो, महिलाओं के मुद्दे हों या फिर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते इन सभी प्रदर्शनों की जानकारी को एक जगह जुटाना और देशवासियों की आवाज बनना उनकी मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनका आंदोलन चाहे छोटा हो या बड़ा, वे वेबसाइट पर अपने संगठन और प्रदर्शन की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यदि उन्हें किसी भी प्रकार की मदद या सहयोग की आवश्यकता है, तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में वे संसद, सड़क या जहां भी जरूरत हो, हरसंभव मदद और समर्थन देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
संसद की नई संसदीय समितियों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें कई नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि शशि थरूर, अनुराग ठाकुर और चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई दिग्गजों को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे किसान, छात्र, और महिलाओं के आंदोलनों को एक नक्शे पर जोड़ा जाएगा और संसद से सड़क तक समर्थन मिलेगा।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शनिवार तड़के एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया। श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन स्थित एक निजी फार्मास्युटिकल यूनिट में बॉयलर फटने से पांच कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी का भारी प्रदर्शन। शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी ने किया समर्थन।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पूर्व सीएम आतिशी, सौरभ भारद्वाज और योगेंद्र यादव समेत 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानिए पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन से नाम आगे हैं।
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने चिनाब और अंजी ब्रिज पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि और USBRL प्रोजेक्ट से जुड़ी खास बातें।
भारत चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटने के आरोप लगे। इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 20 राज्यों में जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे हैं, उनसे संपर्क किया जाएगा।
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान (एफजेड-1073) में आसमान के बीचोबीच रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात के बाद पूरे देश का सिर फक्र से ऊंचा करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की।
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराकर एक बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस की दुनियाभर में सराहना हो रही है। बुधवार को घटी इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पराक्रम और सूझबूझ के चर्चे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह