मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि वृंदावन ग्राम में उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रतियोगिता होगी। प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। किसानों के लिए सोलर सिस्टम और सिंचाई सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।

प्रदेश में उन्नत नस्ल के पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए 'वृंदावन ग्राम' में विशेष पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपये
द्वितीय पुरस्कार: 50 हजार रुपये
तृतीय पुरस्कार: 25 हजार रुपये
इन पुरस्कारों का वितरण दीपावली पर्व पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर किया जाएगा, जिससे पशुपालकों में उत्साह बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसानों को कृषि क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार सिंचाई का रकबा तेजी से बढ़ा रही है। इसके तहत पम्प ऊर्जीकरण के लिए प्रदेश के 30 लाख किसानों के खेतों पर सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। साथ ही, रबी सीजन के दौरान फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को दिन के समय 10 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
संवाद के दौरान रतलाम के प्रगतिशील किसानों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं...
घी का अंतरराष्ट्रीय व्यापार: पीएम एफएमई योजना का लाभ लेकर बिलोना पद्धति से शुद्ध घी बनाने वाले किसान दिलीप पाटीदार ने अपने घी का निर्यात यूएस और श्रीलंका तक पहुँचाया है, जिसके लिए उन्हें 30 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है।
बागवानी और आधुनिक खेती: किसान प्रवीण पाटीदार ने गुलाब की खेती और कन्हैयालाल पाटीदार ने कम शुगर वाले वीएनआर, पिंक व रेड डायमंड किस्म के अमरूद की खेती के अनुभव साझा किए, जिनके फल मुंबई, दिल्ली और असम तक भेजे जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने रतलाम की प्रसिद्ध सेव, तेल वाली कचौरी, स्वर्ण आभूषण और अंगूर की खेती व प्रोसेसिंग की सराहना करते हुए कहा कि नदी जोड़ो अभियान और एक्सप्रेस-वे के माध्यम से क्षेत्र के किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।
भोपाल के ऐतिहासिक छोला दशहरा मैदान में व्यावसायिक निर्माण के आरोपों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानें 21 करोड़ के विकास कार्यों और कोर्ट के पूरे फैसले का विस्तार।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से आए गन्ना किसानों ने भोपाल के होशंगाबाद रोड पर डेरा डाल दिया है। 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।
मध्य प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर AI से तैयार फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने इस पर क्या कहा और जनगणना के नियमों के तहत कब तक नहीं बन सकते नए जिले।
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने सोमवार देर रात 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें 1 IPS और 25 राज्य पुलिस सेवा (DSP/SDOP/CSP) के अधिकारी शामिल हैं। देखें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नरसिंहपुर समेत किन जिलों के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से आए करीब 200 किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर भोपाल में डेरा डाल दिया है। प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद अब किसान CM हाउस कूच की तैयारी में हैं।
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के वंदना नगर में 3 लाख रुपये के कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पैक्स (PACS) व सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने और साल में दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।