कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।

ओंकारेश्वर। स्टार समाचार वेब
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में मां नर्मदा की पांचवीं सेवा परिक्रमा यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मां नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन व आरती कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मां नर्मदा के जयघोष के बीच मैया को चुनरी ओढ़ाई गई और मुख्यमंत्री स्वयं गौमुख घाट से इस पावन परिक्रमा यात्रा में सहभागी बने।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संतों का सानिध्य प्राप्त होना हम सभी का परम सौभाग्य है, क्योंकि संतों के माध्यम से ही हमें साक्षात् ईश्वर से संवाद करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री दादा गुरु जी के मार्गदर्शन में आयोजित यह पांचवीं नर्मदा परिक्रमा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, साधना, सद्भाव और लोककल्याण का एक सशक्त आध्यात्मिक मार्ग है। मुख्यमंत्री ने सभी परिक्रमावासियों को यात्रा के निर्विघ्न और मंगलमय संपन्न होने की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि इससे समाज में आपसी समरसता और आध्यात्मिक चेतना का व्यापक विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय संस्कृति के वैश्विक गौरव का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज संपूर्ण विश्व सनातन संस्कृति और उसके विराट वैभव से परिचित हो रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी को याद करते हुए कहा कि लगभग 100 वर्ष पूर्व स्वामी जी ने घोषणा की थी कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दुनिया को भारत की वास्तविक क्षमताओं का अहसास कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तबके नरेन्द्र (स्वामी विवेकानंद) से लेकर आज के नरेन्द्र (प्रधानमंत्री श्री मोदी) तक की भारत की यह गौरवशाली यात्रा प्रमाणित करती है कि यह सदी भारत की ही है। प्रदेश सरकार भी सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
पावन परिक्रमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा मैया का तट एक मठ के समान पवित्र है और इसकी स्वच्छता तथा पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और निर्विघ्न रूप से पूरी हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर विशेष व्यवस्थाएं और सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आध्यात्मिक चिंतन साझा करते हुए कहा कि अनेक योनियों में विचरण के पश्चात दुर्लभ मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। जिस प्रकार वायु के स्पर्श और सूर्य के प्रकाश में छिपे सात रंगों की सत्ता को नकारा नहीं जा सकता, ठीक उसी प्रकार ईश्वरीय शक्ति का अनुभव भी शाश्वत है। उन्होंने कहा कि पूज्य दादा गुरु जी ने समाज के हर वर्ग को सनातन संस्कृति, ईश्वरीय शक्ति और भक्ति रस से जोड़ने का महान कार्य किया है।
इस अवसर पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी ने कहा कि ईश्वरीय भक्ति और साधना से ही मानव व्यक्तित्व का वास्तविक विकास होता है। उन्होंने मां नर्मदा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि विश्व के लिए नर्मदा भले ही एक नदी हो, लेकिन हमारे लिए यह जीवन, ज्ञान, आचार-विचार, विकास और व्यवस्था का मूल आधार है। इसके तटों पर अनेक प्राचीन सभ्यताओं ने जन्म लिया है और जीव जगत की उत्पत्ति के प्रमाण भी इसी पथ पर मिलते हैं। उन्होंने परिक्रमा को लोककल्याण की साधना बताते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक आपदाओं और संकटों के दौर में पूरी दुनिया आशा भरी निगाहों से भारत की ओर देख रही है, क्योंकि भारत ने कभी शक्ति का प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि सदैव विश्व को ज्ञान का दर्शन कराया है।
इस भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।
भोपाल के ऐतिहासिक छोला दशहरा मैदान में व्यावसायिक निर्माण के आरोपों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानें 21 करोड़ के विकास कार्यों और कोर्ट के पूरे फैसले का विस्तार।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से आए गन्ना किसानों ने भोपाल के होशंगाबाद रोड पर डेरा डाल दिया है। 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।
मध्य प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर AI से तैयार फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने इस पर क्या कहा और जनगणना के नियमों के तहत कब तक नहीं बन सकते नए जिले।
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने सोमवार देर रात 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें 1 IPS और 25 राज्य पुलिस सेवा (DSP/SDOP/CSP) के अधिकारी शामिल हैं। देखें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नरसिंहपुर समेत किन जिलों के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से आए करीब 200 किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर भोपाल में डेरा डाल दिया है। प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद अब किसान CM हाउस कूच की तैयारी में हैं।
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के वंदना नगर में 3 लाख रुपये के कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पैक्स (PACS) व सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने और साल में दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।