मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से आए करीब 200 किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर भोपाल में डेरा डाल दिया है। प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद अब किसान CM हाउस कूच की तैयारी में हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से आए करीब 200 गन्ना किसानों ने सोमवार को राजधानी भोपाल में अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। किसान गन्ने का खरीद मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल तय करने की मांग कर रहे हैं। जैसे ही किसानों ने मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) की ओर कूच करना शुरू किया, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास ही रोक लिया। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि वर्तमान में गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर 600 रुपए किया जाना चाहिए। किसानों के मुताबिक, राज्य सरकार 450 रुपए प्रति क्विंटल देने पर विचार कर रही है, जो मौजूदा महंगाई और खेती की लागत के सामने बेहद कम है। किसानों ने 600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव के साथ-साथ 50 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस देने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी है।
धरने पर बैठे किसान गणेश पटेल ने खेती का पूरा गणित समझाते हुए बताया कि वर्तमान भाव में किसानों को कोई मुनाफा नहीं बच रहा है। उनके अनुसार, एक एकड़ खेत में गन्ने की बुवाई करने पर केवल बीज में 15 से 20 हजार रुपए का खर्च आता है। इसके अलावा मजदूरी पर 7 से 8 हजार रुपए और ट्रैक्टर की जुताई व किराए पर 12 से 13 हजार रुपए खर्च हो जाते हैं।
किसानों का कहना है कि डीजल, बिजली और खाद की आसमान छूती कीमतों ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। खाद का जो कट्टा पहले 1,200 रुपए में मिलता था, वह अब 2,500 रुपए तक में बेचा जा रहा है। किसान प्रज्ञान शर्मा ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसान 600 रुपए मांग रहे हैं, तो सरकार 450 रुपए देकर किसानों के हक के 150 रुपए क्यों काट रही है।
किसान गणेश पटेल ने जानकारी दी कि भोपाल आने से पहले नरसिंहपुर जिले में किसानों ने लगातार सात दिनों तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। इस दौरान स्थानीय एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर किसानों को अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए राजधानी का रुख करना पड़ा।
राष्ट्रवादी किसान आर्मी से जुड़े किसान नीरज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज सड़कों पर सोने को मजबूर है। उन्होंने पूर्व में हुए मूंग आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही किसानों की पीड़ा नहीं सुनी, तो प्रदेश भर की सड़कों पर किसानों का सैलाब दिखाई देगा।
आंदोलन को शांत करने के लिए कृषि संचालक उमाशंकर भार्गव ने पांच सदस्यीय किसान प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। किसान नेता राकेश धाकड़ ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष 600 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य और 50 रुपए बोनस की मांग प्रमुखता से रखी, लेकिन वार्ता में कोई सहमति नहीं बन सकी।
किसान राम पटेल के अनुसार, अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि 600 रुपए प्रति क्विंटल का भाव तय करना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वहीं, किसान नेता बसंत पटेल ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आधे घंटे में निर्णय से अवगत कराने का आश्वासन दिया था। ठोस निर्णय न होने से नाराज किसानों ने अब CM हाउस की ओर कूच करने की तैयारी शुरू कर दी है।
धरना स्थल पर मौजूद किसान शिव प्रसाद कौरव ने जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने के लिए किसानों के घर-घर दस्तक देते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे किसानों की सुध लेने भी नहीं आते। उन्होंने क्षेत्र के विधायक उदय प्रताप और सांसद कैलाश पटेल पर भी गन्ना किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया।
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसीपी उमराव सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम निधि चौकसे और तहसीलदार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आगे बढ़ने से रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की गई है।
प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए धरना स्थल पर किसानों के ठहरने के लिए टेंट, पीने के पानी और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था कर दी है, जबकि भोजन का प्रबंध किसान स्वयं अपने स्तर पर कर रहे हैं। किसानों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और वे कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं लेंगे।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से आए करीब 200 किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल और 50 रुपए बोनस की मांग को लेकर भोपाल में डेरा डाल दिया है। प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद अब किसान CM हाउस कूच की तैयारी में हैं।
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के वंदना नगर में 3 लाख रुपये के कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पैक्स (PACS) व सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने और साल में दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है।
राजधानी भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज सहित 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ। ओलंपियन विवेक सागर ने जर्सी पर 'भारत' लिखवाने का संकल्प लिया।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में GDG क्लाउड की ओर से DevFest-2026 आयोजित हुआ। 500 से अधिक डेवलपर्स व विद्यार्थियों ने भाग लिया और AI, जेमिनी, क्लाउड व वर्कशॉप्स से जुड़े सत्रों का लाभ उठाया।
सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह