इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के वंदना नगर में 3 लाख रुपये के कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में वित्तीय संकट और कर्ज के बोझ तले दबकर एक और युवा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वंदना नगर में रहने वाले 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजन युवक को अचेत अवस्था में महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से शाजापुर जिले के पास एक गांव का रहने वाला हर्ष इंदौर में किराए के मकान में रहकर अपने करियर को संवारने में जुटा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी के कारण यह आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
हर्ष इंदौर में रहकर इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करने के साथ-साथ इसी क्षेत्र में काम भी कर रहा था। वंदना नगर स्थित किराए के मकान में उसके साथ उसका छोटा भाई और चचेरा भाई पार्थ भी रहते थे। चचेरे भाई पार्थ के अनुसार, हर्ष पर पिछले कुछ समय से करीब तीन लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था, जिसे लेकर वह बेहद चिंतित और मानसिक तनाव में रहता था। उसने यह रकम किस व्यक्ति या संस्था से उधार ली थी, इसकी जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। रविवार रात हर्ष ने शाजापुर में रह रहे अपने पिता संतोष चौधरी को फोन किया और कहा कि वह सोमवार सुबह किसी बेहद जरूरी विषय पर बात करने के लिए इंदौर आ जाएं।
पिता से फोन पर बात करने के बाद हर्ष ने कमरे में मौजूद अपने छोटे भाई और चचेरे भाई को बताया कि वह भारी कर्ज की वजह से बहुत परेशान है। उसने भाइयों को भरोसा दिलाया था कि सोमवार सुबह पिता के इंदौर पहुंचते ही वह उनके सामने कर्ज से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट कर देगा। इस बातचीत के बाद घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; सोमवार सुबह जब दोनों भाई सोकर उठे, तो उन्होंने हर्ष को उसके बिस्तर पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। घबराए परिजन उसे आनन-फानन में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद शाजापुर से लेकर इंदौर तक परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पिता संतोष चौधरी गांव में खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि छोटा भाई इंदौर में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है और चचेरा भाई पार्थ एक निजी संस्थान में कार्यरत है। तिलक नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है और उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन लोगों से कर्ज लिया था और आत्महत्या के पीछे असली वजह क्या रही।
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के वंदना नगर में 3 लाख रुपये के कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पैक्स (PACS) व सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने और साल में दो बार MPPSC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का लोकार्पण किया।
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है।
राजधानी भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज सहित 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ। ओलंपियन विवेक सागर ने जर्सी पर 'भारत' लिखवाने का संकल्प लिया।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में GDG क्लाउड की ओर से DevFest-2026 आयोजित हुआ। 500 से अधिक डेवलपर्स व विद्यार्थियों ने भाग लिया और AI, जेमिनी, क्लाउड व वर्कशॉप्स से जुड़े सत्रों का लाभ उठाया।
सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह