नया भारत प्रतिदिन नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। जिसका पूरी दुनिया लोहा मान रही है। इसी बीच भारत के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, एम-3एम हुरुन इंडिया ने बुधवार को भारत की सबसे अमीर हस्तियों की रिच लिस्ट-2025 जारी की। यह सूची देश के टॉप धनकुबेरों और नए बिजनेसमैन की सफलता को दर्शाती है।

एम-3एम हुरुन इंडिया ने बुधवार को भारत की सबसे अमीर हस्तियों की रिच लिस्ट-2025 जारी की।

नया भारत प्रतिदिन नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। जिसका पूरी दुनिया लोहा मान रही है। इसी बीच भारत के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, एम-3एम हुरुन इंडिया ने बुधवार को भारत की सबसे अमीर हस्तियों की रिच लिस्ट-2025 जारी की। यह सूची देश के टॉप धनकुबेरों और नए बिजनेसमैन की सफलता को दर्शाती है। इस साल भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपए (105 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ 2025 की सूची में फिर से पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, गौतम अडानी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इस बार इतिहास रचते हुए रोशनी नादर मल्होत्रा ने पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है। 2.84 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ वो भारत की सबसे अमीर महिला बनीं और टॉप-10 में सबसे युवा सदस्य भी रहीं। चेन्नई के अरविंद श्रीनिवास, जो एआई स्टार्टअप परप्लेक्सिटी के संस्थापक हैं, वो 21,190 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बनें हैं। नीरज बजाज और उनके परिवार ने अपनी संपत्ति 43 प्रतिशत बढ़ाकर 2.33 लाख करोड़ कर ली और सूची में छठे स्थान पर पहुंचे।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए। उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ आंकी गई। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा फिर से अरबपति बने हैं। कैवल्य वोहरा (22 वर्ष) जेप्टो के सह-संस्थापक (5.9 अरब डॉलर) वैल्यू वाली कंपनी में सबसे युवा हैं, जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई और इनके साथी आदित पालीचा दूसरे युवा अरबपति हैं, जिन्होंने सूची में जगह बनाई।
इस बार 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से अधिक है। इनमें 284 नए नाम हैं। सूची में शामिल लोगों ने औसतन हर दिन 1,991 करोड़ की संपत्ति अर्जित की। मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस सूची में शामिल हुए, इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116)। 101 महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनमें 26 डॉलर अरबपति हैं। सूची में 66 प्रतिशत लोग स्व-निर्मित हैं।
भारत के अमीरों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ तक पहुंची है। टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, आटोमोबाइल, ज्वेलरी और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों ने अहम योगदान दिया है। अब भारत में 358 डॉलर अरबपति हैं, जो जीडीपी के लगभग आधे हिस्से के बराबर संपत्ति रखते हैं। कुल मिलाकर, रिच लिस्ट 2025 यह दिखाती है कि भारत न केवल पारंपरिक उद्योगों बल्कि स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और बायोटेक में भी तेजी से वैश्विक स्तर पर संपत्ति सृजित कर रहा है। दुनिया के कैनवास पर भारत के अमीरों की संख्या नए भारत की उड़ान गाथा लिख रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।