सतना जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के प्रयासों के बावजूद सात महीने में 248 महिलाओं का प्रसव घर पर हुआ, जबकि 54 महिलाओं ने अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में बच्चों को जन्म दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने, सुरक्षित प्रसव कराने और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम योजनाएं संचालित हैं। इसके बावजूद जिले में घर पर प्रसव होने के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनमोल 2.0 पोर्टल पर दर्ज आंकड़े इसकी तस्वीर बयां कर रहे हैं। पोर्टल के अनुसार 1 अप्रैल से 28 अक्टूबर तक जिले में कुल 302 ऐसे प्रसव दर्ज किए गए, जिनमें 248 महिलाओं का प्रसव घर पर हुआ, जबकि 54 महिलाओं की डिलीवरी अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में हुई। यानी सात महीने की अवधि में प्रतिदिन औसतन एक से अधिक प्रसव घर या रास्ते में दर्ज किए गए।
मझगवां में सबसे ज्यादा मामले
ब्लॉकवार आंकड़ों पर नजर डालें तो चित्रकूट (मझगवां) ब्लॉक में सर्वाधिक 111 प्रसव दर्ज हुए। इनमें 101 घर पर और 10 रास्ते में हुए। दूसरे स्थान पर कोठी ब्लॉक रहा, जहां 81 मामलों में 38 घर पर और 43 रास्ते में प्रसव दर्ज किए गए। रामपुर बघेलान में 53, नागौद में 31 और उचेहरा में 25 प्रसव घर या रास्ते में हुए। सतना सिटी में भी एक प्रसव घर पर दर्ज किया गया।
इन क्षेत्रों में अधिक मामले
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में मझगवां ब्लॉक के झरी, कैलाशपुर, लालपुर चकर, जवारीन, चितहरा, केल्हौरा और कौहारी उप स्वास्थ्य केंद्रों को अधिक घरेलू प्रसव वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इसी तरह नागौद के दुर्गापुर, शिवराजपुर तथा रामपुर बघेलान के गौरैया, खरवाही और सोनौरा उप स्वास्थ्य केन्द्रों में भी पांच से अधिक घरेलू प्रसव दर्ज हुए हैं। इन आंकड़ों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पहुंच और जागरूकता अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े किए हैं। जरूरत इस बात की है कि गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, नियमित निगरानी और प्रसव पीड़ा शुरू होते ही अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हो सके। देखा जाए तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाखों रुपए की योजना चलाने के बाद भी आंकड़े चिंतनीय हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने के बाद साध्वी हर्षानंद गिरि ने अखाड़ा परिषद पर हमला बोला है। जानें मुंबई पुलिस की कार्रवाई और अखाड़े से निष्कासन की पूरी खबर।
सिंगरौली के बरहपान गांव में दो मंजिला कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। सांसद और विधायक ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी।
सतना के प्रेमनगर में पटाखे की चिंगारी से बिजली विभाग के स्टोर और केबल यार्ड तक आग फैलने का खतरा पैदा हुआ। पांच दमकल वाहनों ने आग बुझाई, वहीं शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
महापौर योगेश ताम्रकार के 63वें जन्मदिन पर सतना के साढ़े चार साल के विकास कार्यों की झलक। सीवर नेटवर्क, सड़कें, पार्क, आवास, जल संरक्षण और शहरी सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी उपलब्धियां।
सतना में कैट के 13वें दीपावली मिलन समारोह में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांसद गणेश सिंह ने राजस्व योगदान देने वाले कारोबारियों, चिकित्सक और इंजीनियर को भामाशाह सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा।
सतना जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के प्रयासों के बावजूद सात महीने में 248 महिलाओं का प्रसव घर पर हुआ, जबकि 54 महिलाओं ने अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में बच्चों को जन्म दिया।
सतना नगर निगम आयुक्त ने पांच वार्डों में सड़क और नाली निर्माण प्रस्तावों की जमीनी पड़ताल की। अब तकनीकी जांच और वास्तविक जरूरत के आधार पर मिलेगी मंजूरी, छठ पूजा की तैयारियों का भी निरीक्षण।
किसानों की कार्यशैली को लेकर दिए गए अपने एक विवादित बयान पर घिरे रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने आखिरकार माफी मांग ली है। बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक विरोध के बाद सांसद ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी और स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया था।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 19 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के रोमांच की साक्षी बनने जा रही है। प्रदेश पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करेगा। यह भव्य आयोजन राजधानी के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।
मध्यप्रदेश में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का दायरा जरूर बढ़ा है, लेकिन शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6, 2023-24) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 12 से 23 माह आयु वर्ग के केवल 81.5 प्रतिशत बच्चों को ही सभी निर्धारित टीके लग पाए हैं।