सिहोरा तहसील में गुरुवार रात करीब नौ बजे आपसी विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। एक धार्मिक स्थल के बाहर लगी रेलिंग टूटने से लोग आक्रोशित हो गए। इससे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।

कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के कई युवक आए और मंदिर परिसर में घुसने लगे।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
सिहोरा तहसील में गुरुवार रात करीब नौ बजे आपसी विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। एक धार्मिक स्थल के बाहर लगी रेलिंग टूटने से लोग आक्रोशित हो गए। इससे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ लोगों के आंशिक घायल होने की सूचना है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। तनाव को देखते हुए मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय पहुंचे। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने हालात नियंत्रण का दावा करते हुए जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही है।दरअसल, जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में दुर्गा मंदिर के बाहर लगी रैलिंग टूटने से लोग आक्रोशित हो गए। इससे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और अश्रु गैस के गोले भी छोड़े।
इस तरह शुरू हुआ विवाद
घटना सिहोरा के वार्ड क्रमांक पांच के आजाद चौक की है। जहां पर दो धार्मिक स्थल आमने-सामने हैं। रात को करीब नौ बजे मंदिर में लाउडस्पीकर पर आरती हो रही थी। उसी समय कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। तभी दोनों पक्षों के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने नारेबाजी कर वातावरण दूषित करने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक ने दुर्गा मंदिर की ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देखकर युवक भड़क गए, उनके बीच मारपीट होने लगी।
विवाद ने उग्र रूप ले लिया
कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के कई युवक आए और मंदिर परिसर में घुसने लगे। इसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस बीच दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। लगभग 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। अचानक हुए पथराव और हमले से भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया है।
शहर में बढ़ाई गश्त, गूंजे सायरन
सिहोरा की घटना की जानकारी लगते ही पुलिस देहात के आसपास के थाना क्षेत्रों के साथ ही शहर में भी सतर्क हो गई। शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में रात को पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। देर रात सड़क पर घूमते मिले लोगों को घर भेजा। देर रात तक खुले प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संदिग्धों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
लोगों से घरों में रहने की अपील
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। तनाव के बीच लोगों से रात को घरों में रहने का आग्रह किया गया। शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
संवेदनशील क्षेत्र, होते रहे हैं टकराव
सिहोरा का यह घटनास्थल संवेदनशील माना जाता है। यहां दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। पूर्व में भी यहां दोनों समुदाय के बीच टकराव होता रहा है। पुलिस ने घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गाने बजाने को लेकर कहासुनी बात सामने आई है। हालांकि कारण को लेकर पुलिस ने अभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
प्रशासन का दावा, नियंत्रण में स्थिति
इधर, प्रशासन ने दावा किया कि सिहोरा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया था। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
लोकसभा में महिला सशक्तिकरण से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित न होने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां एक ओर दिल्ली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया है।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों और कलेक्टर्स से कहा कि प्रदेश और समाज की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा विभिन्न अभियानों के माध्यम से महती प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के इन सभी प्रयासों और अभियानों में जन जुड़ाव एवं सहभागिता बेहद जरूरी है।
मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के महिदपुर रोड स्थित गोगापुर क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मामला थाने तक पहुंचा, जहां पथराव में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
भोपाल के करीब 50 इलाकों में शनिवार को 3.30 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण ऐशबाग, बरखेड़ी, रेतघाट और बंगाली कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होगी। देखें पूरा शेड्यूल।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में सैकड़ों अग्निशामक यंत्रों की मियाद खत्म होने के बावजूद नए स्टीकर लगाए जाने के आरोप लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बेटियों की पूजा और नारियों के सम्मान से देश प्रगति करता है। महिला आरक्षण और सशक्तीकरण को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया।
सीधी के अभय गुप्ता ने आर्थिक तंगी और जर्जर खपरैल मकान में रहकर कक्षा 10वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। दिहाड़ी मजदूर पिता के बेटे की सफलता प्रेरणा बनी।
पन्ना जिले में जेके सीमेंट पर सरकारी और निजी जमीन पर अवैध उत्खनन के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता को नोटिस मिलने से प्रशासन पर सवाल उठे हैं।
मैहर पुलिस ने लग्जरी कार से 450 पाव अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को पकड़ा। दूसरी कार्रवाई में बाइक से 300 पाव शराब मिली, नदी से 825 किलो महुआ लाहन नष्ट किया।