पन्ना जिले में जेके सीमेंट पर सरकारी और निजी जमीन पर अवैध उत्खनन के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता को नोटिस मिलने से प्रशासन पर सवाल उठे हैं।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले में अवैध उत्खनन को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कोनी क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि जेके सीमेंट प्रबंधन द्वारा बिना अनुमति सरकारी स्कूल भूमि एवं किसानों की जमीनों पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। गंभीर बात यह है कि शिकायत के बावजूद अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता अंकित पाठक को ही नोटिस थमा दिया गया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अंकित पाठक सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर पन्ना को दिए गए ज्ञापन में बताया कि कोटवार की जमीन, शासकीय प्राथमिक स्कूल की भूमि तथा किसानों की निजी जमीनों पर जेके सीमेंट द्वारा अवैध रूप से खुदाई की गई है। ज्ञापन में खसरा नंबरों का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि बिना किसी वैधानिक अनुमति के जमीनों को खोदकर उनकी स्थिति खराब कर दी गई है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत कोनी की शासकीय भूमि, जो वर्तमान में भी कोटवार के नाम दर्ज है, उस पर भी कंपनी द्वारा अवैध उत्खनन कर दिया गया। इसके अलावा शासकीय प्राथमिक विद्यालय की भूमि और किसानों की निजी भूमि को भी नहीं बख्शा गया। एक किसान ने शिकायत में बताया कि विरोध करने पर उसकी जमीन को और अधिक क्षति पहुंचाई गई, जिससे उसकी भूमि की भौतिक स्थिति खराब हो गई। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि जेके सीमेंट प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए और अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जाए। गौरतलब है कि अंकित शर्मा की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर जांच की। लेकिन उक्त जांच के उपरांत आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, उल्टा शिकायतकर्ता को थमाई नोटिस
मामले में सबसे चैंकाने वाली बात यह सामने आई है कि शिकायतकर्ता अंकित पाठक द्वारा पहले भी कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा तहसीलदार सिमरिया ने उनके खिलाफ ही भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 126/136(3) के तहत नोटिस जारी कर दिया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन कंपनी प्रबंधन पर मेहरबान नजर आ रहा है और शिकायत उठाने वालों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक, खनिज अधिकारी और संबंधित राजस्व अधिकारियों को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीनों के साथ-साथ किसानों की आजीविका पर भी गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है और देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कदम उठाते हैं। प्रशासन द्वारा प्रबंधन पर कार्यवाही नहीं किये जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, उस पर शिकायतकर्ता पर ही प्रशासनिक कार्यवाही से महौल और खराब हो रहा है।
जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक, खनिज अधिकारी और संबंधित राजस्व अधिकारियों को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीनों के साथ-साथ किसानों की आजीविका पर भी गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है और देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कदम उठाते हैं। प्रशासन द्वारा प्रबंधन पर कार्यवाही नहीं किये जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, उस पर शिकायतकर्ता पर ही प्रशासनिक कार्यवाही से महौल और खराब हो रहा है।

दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह