रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रविवार की अल सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल ने अवैध नशे के गढ़ कहे जाने वाले कबाड़ी मोहल्ले में एक साथ दबिश दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस यहां छानबीन करती रही। कई घरों की तलाशी ली गई, लेकिन पुलिस को न तो नशे का कोई सामान मिला और ना ही तस्कर हाथ लगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जहां दिन रात बराबर अवैध रूप से नशीली दवाएं और गांजा-शराब की बिक्री होती रहती है, वह इलाका पुलिस के पहुंचने से पहले क्लीन कैसे हो गया।
बताया जा रहा है कि एसपी गुरुकरण सिंह के निर्देश में कबाड़ी मोहल्ले में छापामारी की गई थी। टीम का नेतृत्व सीएसपी सिविल लाइन रितु उपाध्याय कर रही थीं। टीम में सिविल लाइन, चोरहटा, अमहिया थाना के प्रभारी पुलिस के साथ शामिल थे।
सुबह करीब 6 बजे पुलिस टीम पहुंची। कई संभावित घरों की तलाशी ली गई। एक घंटे तक पुलिस छानबीन करती रही, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। न तो एक शीशी कोरेक्स मिला, ना ही एक पुड़िया गांजा। जबकि इस जगह पर सुबह से देर रात तक नशे की सामग्रियों की खुलेआम बिक्री होती रहती है। बावजूद इसके कुछ न मिलना पुलिस के खुफिया तंत्र के लीक होने का सबूत है।
पहले ही पहुंच जाती है सूचना
एक पहली बार नहीं है, जब पुलिस को कबाड़ी मोहल्ले से खाली हाथ लौटना पड़ा है। इसके पहले भी आईजी गौरव राजपूत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने दबिश दिया था। घंटों तलाशी अभियान चला था, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा था। ऐसे में जाहिर है कि यहां के तस्करों को रेड से पहले ही सूचना मिल जाती है, जिसकी वजह से ना सिर्फ नशे का सामान ठिकाने लगा दिया जाता है, बल्कि तस्कर भी भूमिगत हो जाते हैं।
अबोध बालकों से कराई जा रही बिक्री
बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले तस्कर अब खुद को बचाने के लिये अबोध और नाबालिग बच्चों को ढाल बना लिये हैं। उनके हाथों से नशीली सिरप की शीशियों और गांजा की पुड़िया की बिक्री कराई जाती है। गत दिवस इसका एक वीडियो भी पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा है, जिसमें एक नन्ही बच्ची हाथ में नशीली सिरप की दो शीशियां लेकर एक युवक को थमाते नजर आ रही है, इसकी एवज में उक्त युवक उसके हाथ में पैसे भी पकड़ाता नजर आया है। माना जा रहा है कि उक्त वीडियो के सामने आने के बाद ही वरिष्ठ अधिकारियों ने कबाड़ी मोहल्ले में दबिश देने का आदेश दिये थे।

बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह