सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रविवार की सुबह पांच बजे घर से नित्य क्रिया के लिए निकली 14 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद चाकू से गले को काटने का प्रयास किया गया। मृतका की अर्धनग्न अवस्था में लाश झाड़ियों के बीच बरामद की गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके में पहुंचे। पुलिस के द्वारा दुष्कर्म और हत्या की सनसनीखेज वारदात को सुलझाने कई संदिग्धों को राउंडअप किया है जिनके जरिए मुख्य संदेही को चिन्हित कर लिया गया।
ग्रामीणों ने लगाया जाम
घर से महज 100 मीटर की दूरी पर मृतका की अर्धनग्न अवस्था में लाश झाड़ियों के बीच मिलने से परिजन और गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड के पास एकत्र होकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस को पीएम के लिए शव उठाने से रोक दिया। मौके में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने मृतका के परिजनों से बातचीत कर आरोपियों की गिरफ्तार जल्द सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। कई दौर की बातचीत के बाद दोपहर दो बजे जाम खुला तब शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी भेजा गया।
कहीं और की गई हत्या
जांच के लिए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह, एफएसएल टीम एवं डाग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस का डॉग शव मिलने और आसपास के इलाके में ही घूमता रहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संभवत: दुष्कर्म के बाद सलवार से गला घोंटने के बाद मृतका का शव उठाकर झाड़ियों के बीच फेंका गया। मौत के बाद मृतका के गले को धारदार हथियार से काटने का प्रयास किया गया। बस स्टैंड के पास से एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है हालांकि इसमें किसी का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि कोई युवक कंधे में कुछ रखकर ले जा रहा है। कंधे में दिख रहा सामान मृतका से जोड़ा जा रहा है।
सुबह पांच बजे निकली थी घर से
जानकारी के अनुसार जिले के कोटर थाना इलाका में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका रविवार की सुबह पांच बजे के करीब घर से नित्यक्रिया के लिए अपनी मां के साथ निकली थी। इसी दौरान बालिका के साथ दुष्कर्म कर गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। हत्या के बाद धारदार हथियार से गला काटने का प्रयास किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका के सलवार से ही उसका गला घोंटा गया है। मृतका का सलवार उसके गले में लिपटा मिला है।
कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एएसपी
बालिका की निर्मम हत्या की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ्रेप्रेमलाल कुर्वे, डीएसपी मुख्यालय मनोज दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रामपुर बाघेलान, सभापुर, जैतवारा, धारकुंडी व अन्य थानों का पुलिस बल कोटर बुलाया गया। अवकाश पर गए कोटर थाना प्रभारी को भी तत्काल कोटर बुला लिया गया।
मां और भाई के साथ रहती थी मृतका
कोटर पुलिस ने बताया कि मृतका कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसके पिता का देहांत तकरीबन 12 वर्ष पहले हो चुका है। वह अपनी मां और भाई के साथ रहती थी। मृतका की नृशंस हत्या के बाद क्षेत्र में उसकी मां की भूमिका को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सूत्रों ने भी मृतका की मां के आचरण को संदिग्ध बताया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनाक्रम के कुछ महत्वपूर्ण राज संभवत: मृतका की मां ने छिपा रखे हैं। इसके पीछे क्या वजह है इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
मुख्य संदेही तक पहुंची पुलिस
14 वर्षीय बालिका की निर्मम हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के द्वारा पुलिस और साइबर सेल की अलग-अलग टीम गठित की और सभी टीमों को टास्क देकर लगातार मॉनीटरिंग की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव मिलने के बाद से पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर कड़ियां सुलझाना शुरू किया। कुछ घंटे बाद ही पुलिस के हाथ मुख्य संदेही चढ़ गया। सूत्रों ने बताया कि प्रताप नामक एक संदेही को पुलिस घटना स्थल लेकर गई थी और उसके निशानदेही पर कपड़े जब्त किए हैं। उक्त संदेही अपने साथियों के साथ वापस जाने वाला था।
राडार पर रोपा लगाने वाले मजदूर
मृतका के घर से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति के मकान में यूपी- बिहार के 15 से 20 मजदूर कई दिनों से रुके हुए हैं। यह सभी कोटर क्षेत्र में धान का रोपा लगाने के लिए आए हुए हैं। घटना स्थल की जांच के दौरान मिले साक्ष्य और परिस्थितिजन्य परिस्थितियों से धान का रोपा लगाने वाले मजदूरों में से कुछ की गतिविधियां संदिग्ध नजर आर्इं। लिहाजा कोटर पुलिस ने रोपा लगाने वाले मजदूरों को राउंडअप कर अलग-अलग पूछताछ कर जानकारियां एकत्र की।
कोटर पहुंचे एसपी
14 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की घटना और आरोपी की गिरफ्तारी के संंबंध में किए जा रहे प्रयासों की प्रगति जानने शाम के वक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह कोटर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अब तक की गई जांच की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने जांच के दौरान साक्ष्य संकलन में मिले साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द हत्याकांड का पर्दाफास कर आरोपी की गिरप्तारी तय समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।
झाड़ियों के बीच बालिका की लाश मिली है, दुष्कर्म और हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के दौरान कई साक्ष्य मिले हैं, जिसे वेरीफाई किया जा रहा है। एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हंसराज सिंह, पुलिस अधीक्षक सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।